
मलेशिया के नए प्रधानमंत्री होंगे अनवर इब्राहिम, भारत के लिए कितने ठीक?
AajTak
अनवर इब्राहिम मलेशिया के नए प्रधानमंत्री होंगे. सुल्तान अब्दुल्ला अहमद शाह ने अनवर को नए प्रधानमंत्री बनाने की मंजूरी दी है. बीते शनिवार को हुए आम चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिली थी जिसके बाद से देश में राजनीतिक संकट चल रहा था. लेकिन अब अनवर इब्राहिम के नाम पर मुहर लग गई है. राजनीतिक अस्थिरता की वजह से पिछले चार सालों में मलेशिया में तीन बार आम चुनाव हो चुके हैं.
मलेशिया के सुल्तान अब्दुल्ला अहमद शाह ने अनवर इब्राहिम को नए प्रधानमंत्री बनने की मंजूरी दे दी है. पिछले सप्ताह शनिवार को हुए आम चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के कारण एक बार फिर सरकार बनाने को लेकर संकट पैदा हो गया था. 2018 से लेकर अब तक मलेशिया में तीन प्रधानमंत्री चुनाव हो चुके हैं. सुल्तान ने घोषणा की है कि अनवर इब्राहिम गुरुवार शाम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.
अनवर इब्राहिम का प्रधानमंत्री बनना इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि ये इस्लामिक बेहतरी के बजाय सभी देशों से बेहतर संबंध रखने में विश्वास रखते हैं. अनवर इब्राहिम को सुधारवादी नेता के रूप में जाना जाता है.
अनवर इब्राहिम के प्रधानमंत्री बनने से मलेशिया में राइट विंग राजनीति के उदय को कम करने में मदद मिलेगी. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह सरकार पिछले सरकार के तुलना में बेहतर शासन चलाएगी. अनवर इब्राहिम के प्रधानमंत्री बनने के बाद हिंसा की आशंका को देखते हुए पुलिस ने देशभर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.
भारत को लेकर नरम रुख
अक्टूबर 2019 में मलेशिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री महातीर मोहम्मद की ओर से कश्मीर राग छेड़े जाने पर अनवर इब्राहिम ने कहा था कि मलेशिया को भारत के साथ मतभेदों को मैत्रीपूर्ण तरीके से हल करना चाहिए. महातीर मोहम्मद द्वारा कश्मीर को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद दोनों देशों के बीच राजनायिक और कारोबारी रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे. महातीर ने भारत पर आरोप लगाया था कि भारत ने जम्मू-कश्मीर पर आक्रमण कर कब्जा किया है.
कौन है अनवर इब्राहिम 1957 में ब्रिटेन से आजाद होने के बाद 2018 में पहली बार मलेशिया में किसी सुधारवादी गठबंधन ने जीत हासिल की थी. इस गठबंधन का नेतृत्व अनवर इब्राहिम कर रहे थे. लेकिन मुहीद्दीन ने पार्टी से अलग होकर यूएमएनओ से हाथ मिला लिया था. अनवर इब्राहिम 1990 के दशक में देश के उपप्रधानमंत्री रह चुके हैं. 75 वर्षीय अनवर सोडोमी और भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भी जा चुके हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











