
मलेशिया उड़ाएगा भारत का लड़ाकू विमान, ये देश भी धड़ल्ले से खरीद रहे भारतीय हथियार
AajTak
भारत और मलेशिया के बीच संभावित तेजस विमान सौदा ये बताता है कि भारत रक्षा निर्यात के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. भारत चीन, दक्षिण कोरिया आदि देशों के लड़ाकू विमानों को पछाड़कर मलेशिया के साथ ये सौदा करने जा रहा है जो ये बताता है कि भारतीय तकनीक कितनी गुणवत्तापूर्ण है. अमेरिका, यूके, फ्रांस जैसे बड़े देशों को भी भारत रक्षा से जुड़ उपकरण बेचता है.
भारत का हल्का लड़ाकू विमान तेजस देश के साथ-साथ विदेशों की भी पसंद बनता जा रहा है. तेजस चीन के JF-17, दक्षिण कोरिया के FA-50, रूस के Mig-35 और Yak-130 को पीछे छोड़ते हुए मलेशिया की पहली पसंद बन गया है. मलेशिया अपने पुराने लड़ाकू विमानों को बदलकर अपने बेड़े में तेजस को शामिल करने की सोच रहा है. दोनों देश इस रक्षा खरीद को लेकर बातचीत की टेबल पर भी आ गए हैं. दोनों देशों के बीच प्रस्तावित रक्षा सौदा खरीद ये बताता है कि भारत अब महज हथियारों का आयातक नहीं रहा बल्कि अब रक्षा निर्यात के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस बनाने वाली भारत की सरकारी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आर माधवन ने कहा कि भारत के तेजस ने चीन, दक्षिण कोरिया और रूस के विमानों की प्रतिस्पर्धा के बीच बाजी मार ली है.
भारत इस सौदे में मलेशिया को एक और ऑफर दे रहा है. दरअसल रूस पर पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण मलेशिया रूसी मूल के Su-30 (सुखोई-30) लड़ाकू विमान के रखरखाव और कल-पूर्जों की खरीद नहीं कर पा रहा है. भारत ने ऐसे वक्त में मलेशिया का साथ दिया है और उसे Su-30 के रखरखाव, मरम्मत और उसके कल-पूर्जों के बदलाव (MRO-Maintanance, Repair and Overhaul) की पेशकश कर रहा है.
एक इंटरव्यू में जब माधवन से पूछा गया कि भारत और मलेशिया के बीच तेजस खरीद का सौदा कब तक पूरा हो जाएगा, उन्होंने जवाब दिया, 'मैं इस सौदे को लेकर बहुत आश्वस्त हूं. हां अगर कोई राजनीतिक बदलाव नहीं होता तो ये सौदा जल्द ही हो जाएगा.'
माधवन ने कहा कि अगर मलेशिया के साथ भारत का ये सौदा पूरा हो जाता है तो इससे तेजस के लिए अन्य देशों के रास्ते भी खुल जाएंगे. ये सौदा दूसरे देशों को बहुत अच्छा संकेत देगा और विमान के निर्यात में तेजी आएगी.
उन्होंने आगे जानकारी दी, 'भारत-मलेशिया के बीच बातचीत लगभग अंतिम चरण में है. हम एकमात्र देश हैं जो उन्हें रूस के अलावा उनके सुखोई -30 विमानों के लिए मदद की पेशकश कर रहे हैं. हम अकेले ऐसे देश हैं जो फिलहाल उनके सुखोई विमान के लिए जितनी जरूरत है, उतनी मदद कर सकते हैं.'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








