
मर्डर केस में कमी निकाल कर बचना चाहता था आरोपी, कोर्ट ने कहा- 'गवाह झूठे हो सकते हैं परिस्थितियां नहीं'
AajTak
हाईकोर्ट ने ये बात एक ट्रिपल मर्डर केस में एक आरोपी की याचिका को रद्द करते हुए कही है. कोर्ट का कहना है कि 'जांच प्रक्रिया की छोटी-छोटी चीजों में लूपहोल निकालने का फायदा आरोपी को नहीं दिया जा सकता. अपरिपक्व और सारहीन कमियों का लाभ आरोपी के पक्ष में नहीं दिया जा सकता ये न्याय के नियम के खिलाफ है.''
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि ''गवाह झूठ बोल सकते हैं लेकिन हालात (स्थितियां) खुद के लिए बोलती हैं. हाईकोर्ट की एक बेंच ने ये बात एक ट्रिपल मर्डर केस में एक आरोपी की याचिका को रद्द करते हुए कही है. कोर्ट का कहना है कि 'जांच प्रक्रिया की छोटी-छोटी चीजों में लूपहोल निकालने का फायदा आरोपी को नहीं दिया जा सकता. अपरिपक्व और सारहीन कमियों का लाभ आरोपी के पक्ष में नहीं दिया जा सकता ये न्याय के नियम के खिलाफ है.''. ये कहते हुए ट्रिपल मर्डर के आरोपी की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है. मामला ऐसा है कि साल 2015 में एक अशोक धवले नाम के युवक ने अपनी प्रेमिका, उसकी बहन और उनकी मां की हत्या कर दी थी. इन्हीं दोनों की एक शादीशुदा बहन रायगढ़ जिले में रहती थी, एक दिन उसने अपनी मां को फोन किया. मां का फोन नहीं उठा तो उसने अपनी बहनों को फोन किया. छोटी बहन ने कहा कि मां अपने भाई के यहां रहने गई है, जब रायगढ़ वाली महिला ने अपनी मां को ढूंढने के लिए पूरी कोशिश कर ली, सभी रिश्तेदारों को फोन कर लिया तो उसने दोबारा अपनी बहन को फोन किया, लेकिन उसका भी फोन स्विच ऑफ आया.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.








