
मराठी एक्ट्रेस की बहन की संदिग्ध हालत में मौत, चेहरे पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
AajTak
मराठी सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री मोटे की बहन अब इस दुनिया में नहीं रहीं. एक्ट्रेस की बहन मधु मार्कंडेय का शव पिंपरी चिंचवाड़ वाकड़ से मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मराठी सिनेमा से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री मोटे की बहन अब इस दुनिया में नहीं रहीं. एक्ट्रेस की बहन मधु मारकंडे का शव पिंपरी चिंचवाड़ वाकड़ से मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
संदिग्ध हालत में मिला एक्ट्रेस की बहन का शव
भाग्यश्री मोटे अपनी बहन की मौत से गहरे सदमे में हैं. एक्ट्रेस की बहन का शव संदिग्ध हालत में मिला है. भाग्यश्री की बहन के चेहरे पर चोट के निशान भी हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर एक्ट्रेस की बहन की ये हालत किसने की और क्यों?
कैसे हुई एक्ट्रेस की बहन की मौत?
जानकारी के मुताबिक मधु मारकंडे मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री मोटे की बहन हैं. बताया जा रहा है कि मधु अपनी सहेली के साथ वाकड इलाके में केक बनाने का कारोबार चलाती थीं. रविवार को मधु अपनी सहेली के साथ किराए का कमरा देखने गई थीं. कमरे को देखने के बाद मधु को अचानक चक्कर आया और उसने दांत भींच लिए. उसे उसके दोस्त ने तुरंत एक निजी अस्पताल में पहुंचाया. वहां मधु का इलाज नहीं हो सका और उसे नगर निगम के यशवंतराव चव्हान मेमोरियल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच के बाद मधु को मृत घोषित कर दिया गया.
मधु के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं. ऐसे में मधु की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है. परिवार वालों को शक है कि उसकी हत्या की गई है. वाकड पुलिस ने इस संबंध में अचानक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











