
मयूर विहार और कनॉट प्लेस भी गया था उमर, धमाके से पहले दिल्ली की सड़कों पर घुमाता रहा कार
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट जांच में खुलासा हुआ कि आतंकी उमर मोहम्मद I-20 कार से कनॉट प्लेस और मयूर विहार में घूमता रहा. एजेंसियों को शक है कि धमाके में हाई-ग्रेड मिलिट्री एक्सप्लोसिव इस्तेमाल हुआ.
दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के मामले में जांच एजेंसियों को आतंकी उमर मोहम्मद की आई-20 कार की मूवमेंट राजधानी के कई मुख्य इलाकों में ट्रैक हुई है. सूत्रों के मुताबिक, ब्लास्ट करने के लिए हाई ग्रेड मिलिट्री एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. जांच में यह भी सामने आया है कि इस मॉड्यूल का हैंडलर विदेश में बैठा हुआ था.
उमर मोहम्मद की I-20 कार को दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में दोपहर 2:30 बजे के आस पास ट्रैक किया गया है. इसके अलावा, कार की मूवमेंट मयूर विहार इलाके में भी ट्रैक की गई.
जांच एजेंसियों को पता चला है कि आतंकी उमर मोहम्मद अपनी I-20 कार को लेकर दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले कई मुख्य इलाकों में चक्कर लगा रहा था. कनॉट प्लेस और मयूर विहार जैसे इलाकों में कार की ट्रैकिंग से पता चलता है कि हमले के लिए विभिन्न स्थानों की रेकी की जा रही थी.
हाई ग्रेड मिलिट्री विस्फोटक का शक...
सूत्रों के मुताबिक, धमाके की तीव्रता (इंटेंसिटी) और क्राइम सीन का बारीकी से मुआयना करने पर जांच एजेंसियों को शक है कि विस्फोट के लिए हाई ग्रेड मिलिट्री एक्सप्लोसिव का भी इस्तेमाल किया गया हो सकता है. इस संभावना से बिल्कुल भी इनकार नहीं किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट के बाद लखनऊ, सहारनपुर में डॉक्टरों के घरों की तलाशी, UP से जुड़ रहे तार

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








