
ममता से मुलाकात के बाद जावेद अख्तर बोले- पहले बंगाल के लिए लड़ीं अब भारत के लिए लड़ना चाहती हैं बनर्जी
ABP News
गीतकार से जब चर्चा में आए खेला होबे (खेल होगा) नारे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नारे को अब किसी समर्थन की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, 'अब यह चर्चा से आगे निकल चुका है.'
नई दिल्ली: गीतकार-लेखक जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आज़मी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. 'परिवर्तन' की आवश्यकता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल ने हमेशा 'क्रांतिकारी आंदोलनों' का नेतृत्व किया है. उन्होंने बनर्जी से मुलाकात कर, कलाकारों को रॉयल्टी देने का आश्वासन देने वाले विधेयक का समर्थन करने के लिए 'धन्यवाद' दिया. जावेद अख्तर ने कहा कि बंगाल ऐतिहासिक रूप से हमेशा क्रांतिकारी आंदोलनों में एक कदम आगे रहा है और यही कारण है कि राज्य में कलाकार और बुद्धिजीवी बनर्जी के साथ खड़े रहे. यह पूछे जाने पर कि क्या बदलाव की जरूरत है, तो अख्तर ने कहा, 'मैं सभी के लिए नहीं कह सकता लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मुझे लगता है कि 'परिवर्तन' होना चाहिए. देश में अभी कई तनाव हैं. ध्रुवीकरण का मुद्दा है, कई लोग आक्रामक बयान देते हैं... हिंसा की घटनाएं होती हैं. यह शर्म की बात है कि दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे हुए. ये चीजें नहीं होनी चाहिए.'More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












