
'ममता सरकार ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को नहीं दी इजाजत', न्याय यात्रा के बंगाल में प्रवेश से पहले कांग्रेस का दावा
AajTak
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बंगाल में प्रवेश करने से पहले कांग्रेस ने दावा किया है कि उनके कार्यक्रम को ममता सरकार ने इजाजत नहीं दी है. बंगाल कांग्रेस चीफ अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि एक ओर ममता बनर्जी, पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे को विपक्ष का उम्मीदवार बनाना चाहती हैं, दूसरी ओर से उन्हें कार्यक्रम करने की अनुमति भी नहीं देती हैं.
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज पश्चिम बंगाल में फिर प्रवेश करेगी. उससे पहले बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया है कि ममता सरकार ने मालदा और मुर्शिदाबाद के लिए राहुल गांधी के कार्यक्रम को अनुमति देने से इनकार कर दिया है.
अधीर रंजन ने कहा, "ममता बनर्जी की सरकार उन्हीं मल्लिकार्जुन खड़गे की सार्वजनिक बैठक की अनुमति देने से इनकार कर रही है, जिनके बारे में ममता बनर्जी कहती हैं कि वह मोदी के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का चेहरा बनाना चाहती हैं."
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बंगाल में फिर प्रवेश करेगी. इस दौरान यात्रा मालदा और मुर्शिदाबाद से गुजरेगी. इन दोनों ही लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने 2019 के चुनावों में जीत हासिल की थी. हालांकि कांग्रेस ने यात्रा के लिए ममता सरकार पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है.
क्या है यात्रा का रूटीन?
भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज सुबह करीब सवा आठ बजे कार से बिहार के कटिहार के कोलसी से शुरू होगी. उसके बाद 11.30 बजे बिहार-बंगाल बॉर्डर पर लाभा ब्रिज पर फ्लेग हैंडओवर सेरेमनी होगी. मालदा के देबीपुर में यात्रा रुकेगी. उसके बाद 12.30 बजे जयराम रमेश मीडिया से बात करेंगे. उसके बाद दोपहर दो बजे यात्रा मालदा के रतुआ स्टेडियम से शुरू होगी और रात में सुजापुर में रात्रि विश्राम होगी.
जयराम रमेश ने क्या कहा?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








