
ममता बनर्जी विपक्ष के डिनर में नहीं होंगी शामिल, घुटने की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने दी है आराम की सलाह
AajTak
हाल ही में हुई घुटने की माइक्रोसर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. वह अभिषेक बनर्जी के साथ 18 जुलाई को होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगी. अभिषेक टीएमसी की ओर से रात्रि भोज में शामिल होंगे.
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 17 जुलाई को विपक्ष की ओर से रखे गए रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगी. हाल ही में हुई घुटने की माइक्रोसर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. हालांकि, वह अभिषेक बनर्जी के साथ 18 जुलाई को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में हिस्सा लेंगी. अभिषेक टीएमसी की ओर से रात्रि भोज में शामिल होंगे.
गुरुवार को हुई सर्जरी सीएम बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में अपने बाएं घुटने की माइक्रोसर्जरी कराई. 27 जून को उत्तर बंगाल के सेवोके एयरबेस पर अपने हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग के दौरान टीएमसी प्रमुख को बाएं घुटने में लिगामेंट में चोट लग गई थी.
टीएमसी के एक सूत्र ने कहा, 'हालांकि उनके डॉक्टरों ने उन्हें उड़ान भरने और विपक्षी शिखर सम्मेलन में भाग लेने की अनुमति दे दी है, लेकिन उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. इसलिए वह रात्रिभोज में हिस्सा नहीं लेंगी, लेकिन 18 जुलाई को बैठक में भाग लेंगी.'
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 17 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों के लिए रात्रिभोज रखा है.
सूत्रों ने कहा कि टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ होंगे और रात्रिभोज में उनके प्रतिनिधि के रूप में शामिल होने की संभावना है.
डॉक्टर की सलाह के अनुसार बनर्जी शिखर सम्मेलन के तुरंत बाद कोलकाता लौट आएंगी. यह पहली बार होगा कि पश्चिम बंगाल में हिंसाग्रस्त पंचायत चुनाव के बाद टीएमसी, कांग्रेस और वाम दलों के शीर्ष नेतृत्व की बैठक होगी.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










