
ममता बनर्जी ने बीजेपी के मिशन बंगाल के खिलाफ बंदोबस्त शुरू कर दिया है
AajTak
ममता बनर्जी अभी से अलर्ट मोड में आ गई हैं. 2014 से बीजेपी दिल्ली जीतने में जुटी हुई थी, मिशन अब जाकर कामयाब हुआ है - और अब उसके निशाने पर पश्चिम बंगाल ही है.
ममता बनर्जी की तरफ से 'मृत्युकुंभ' बताया जाना, महाकुंभ को लालू यादव के 'फालतू' बताने जैसा ही है, लेकिन उससे थोड़ा आगे की बात है. ऐसे भी समझ सकते हैं कि ममता बनर्जी ने महाकुंभ पर भी बिल्कुल वैसा ही स्टैंड लिया है जैसा अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर था.
जनवरी, 2024 में अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन समारोह के बहिष्कार की पहल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से ही हुई थी. जिसके बाद कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन INDIA के सहयोगी दलों बारी बारी अपना रुख साफ किया था.
यूं तो ममता बनर्जी ने ऐसा बोलकर बीजेपी को निशाना बनाया है, लेकिन लगे हाथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी लपेटे में ले लिया है. ममता बनर्जी का बयान राहुल गांधी के महाकुंभ में डुबकी लगाने के ठीक पहले आया है, और 'मृत्युकुंभ' बोलकर ममता बनर्जी ने राहुल गांधी को भी सकते में डाल दिया है.
हो सकता है आने वाले दिनों में राहुल गांधी को भी महाकुंभ स्नान के लिए विपक्षी खेमे की तरफ से ही कठघरे में खड़ा कर दिया जाये. राहुल गांधी के महाकुंभ दौरे को लेकर अपडेट यही है कि पूरे परिवार का यात्रा प्लान फाइनल हो चुका है.
महाकुंभ पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के बाद राहुल गांधी के संगम जाकर डुबकी लगाने का कार्यक्रम तय होना भी दिलचस्प लगता है. महू की रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था, गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या? आपको पेट में खाना मिलता है क्या?
देखा जाये तो ममता बनर्जी पहले से ही सचेत हो गई हैं. तृणमूल कांग्रेस नेता को पता है कि अरविंद केजरीवाल के बाद अब उनकी ही बारी है. नीतीश तो पहले ही सरेंडर कर चुके हैं, और बिहार चुनाव के बाद नीतीश कुमार के साथ क्या सलूक किया जाएगा, ये तो उनको भी नहीं पता होगा. बिहार में इसी साल, और पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









