
ममता बनर्जी को मिला अधीर रंजन का सपोर्ट महत्वपूर्ण है, और नए समीकरणों का संकेत भी
AajTak
ममता बनर्जी के लिए कांग्रेस नेता अधीर रंजन के मुंह से कुछ भी अच्छा सुनना यूं ही कान खड़े कर देता है - लेकिन क्या ये बात पश्चिम बंगाल में भी बिहार की तरह कांग्रेस और टीएमसी के बीच किसी तरह के चुनावी मेलजोल के संकेत दे रहा है?
ममता बनर्जी के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में भाषण के दौरान हुए विरोध पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की बड़ी ही अस्वाभाविक प्रतिक्रिया आई है. अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का देश से बाहर अपमान नहीं होना चाहिये.
अधीर रंजन चौधरी शुरू से ही तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी के कट्टर विरोधी रहे हैं, और शायद ही कोई मौका हो जब ममता बनर्जी को उनके हमले न झेलने पड़ते हों. विदेश दौरे में हुए विवाद को लेकर राहुल गांधी की तरह बीजेपी के निशाने पर आईं ममता बनर्जी के लिए अधीर रंजन का ये सपोर्ट बहुत बड़ा सरप्राइज है. ममता बनर्जी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में भाषण के दौरान विरोध और 'गो अवे' जैसी नारेबाजी फेस करनी पड़ी थी. विरोध प्रदर्शन के कारण ममता बनर्जी को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा था.
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके अधीर रंजन चौधरी ने विरोध प्रदर्शन का विरोध करते हुए कहा है कि ममता बनर्जी उनकी भी मुख्यमंत्री हैं, और विदेशों में ऐसा हरगिज नहीं होना चाहिये.
अधीर रंजन चौधरी के इस बयान से तो लेफ्ट पार्टियां भी निशाने पर आ जाती हैं, जिन्हें ममता बनर्जी ने अल्ट्रा-लेफ्ट कह कर संबोधित किया है. ममता बनर्जी ने भाषण के दौरान विरोध प्रदर्शन के लिए अल्ट्रा-लेफ्ट और उसके सांप्रदायिक दोस्तों को जिम्मेदार ठहराया था. लेफ्ट के छात्रों के संगठन SFI-UK यानी स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ममता बनर्जी के विरोध की जिम्मेदारी ली है.
ममता की लंदन यात्रा में विवाद और अधीर का सपोर्ट
विरोध प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी से बंगाल में हुई हिंसक घटनाओं, आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर के मामले और संदेशखाली में महिलाओं के यौन शोषण की घटनाओं को लेकर सवाल पूछे जा रहे थे. ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों की बातें सुनी, और जवाब भी दिया. जब विरोध प्रदर्शन करने वालों ने ममता बनर्जी के सामने आरजी कर रेप-मर्डर केस का मुद्दा उठाया तो वो बोलीं, क्या आपको पता है कि ये केस पेंडिंग है?

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








