
ममता बनर्जी का बड़ा आरोप- EVM में हुईं गड़बड़ियां, अखिलेश यादव को जबरदस्ती हराया गया
AajTak
UP Election Results 2022: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा आरोप लगाया है कि यूपी में बीजेपी ने ईवीएम की मदद से जीत हासिल की है. उन्होंने ईवीएम की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है.
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मशीनरी जनादेश करार दिया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को जबरन हराया गया है. सपा मुखिया को इस जनादेश को चुनौती देनी चाहिए. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने ईवीएम की फॉरेंसिक जांच कराने की भी मांग की.
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि EVM को लेकर बहुत सारी गड़बड़ियां सामने आई थीं. इसके चलते वाराणसी के अधिकारी को भी निलंबित कर दिया गया. मुझे लगता है कि समाजवादी पार्टी को जबरदस्ती हराया गया है. यह एक लोकप्रिय जनादेश नहीं है, बल्कि मशीनरी का जनादेश है. अगर बीजेपी यह सोचे कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उसके लिए चुनाव जीतना इतना आसान हो जाएगा, तो ऐसा नहीं होने वाला है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2024 में जीत के बयान को लेकर ममता ने कहा, कौन भविष्यवाणी कर सकता है कि दो साल बाद क्या होगा? केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके और तानाशाही के माध्यम से बीजेपी ने कुछ राज्यों में जीत हासिल की है, सिर्फ इसलिए कि वे यह सोचकर खुशी से झूम रहे होंगे कि 2024 भी जीत जाएंगे, लेकिन ये इतना आसान नहीं होने वाला है.
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की चार राज्यों में जीत को लेकर गुरुवार को कहा था, ''मैं आज ये भी कहूंगा कि 2019 के चुनावी नतीजों के बाद कुछ पॉलिटिकल ज्ञानियों ने कहा था कि 2017 के नतीजों ने 2019 के नतीजे तय कर दिए. मैं मानता हूं कि इस बार भी वो यही कहेंगे कि 2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए.'' पीएम के बयान को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.
टीएमसी चीफ ने आरोपों में कहा, यूपी में विपक्ष के वोट बंटवारे का फायदा बीजेपी को मिला है. यही नहीं, उन्होंने मीडिया को भी नहीं बख्शा. ममता ने कहा, इस चुनाव में मीडिया 'मैन ऑफ द मैच' रही. कोलकाता में मौजूद पत्रकारों से तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ने कहा कि आप लोगों ने इतना प्रचार किया कि बीजेपी को ज्यादा काम नहीं करना पड़ा, आपने अपना काम किया. ममता ने कहा, आज मैंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा से बात की और उनसे कहा कि इस परिणाम से सपा का मनोबल नहीं गिराना चाहिए.
तृणमूल प्रमुख ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब भाजपा से लड़ने की इच्छा रखने वाली सभी पार्टियों को मिलकर काम करना चाहिए. कांग्रेस पर निर्भर रहने का कोई फायदा नहीं है. हालांकि, ममता ने कांग्रेस की पराजय के बारे में बात करने से इनकार कर दिया.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.









