
ममता के I.N.D.I.A ड्रीम को सपा का सपोर्ट, लेकिन बिदक गई कांग्रेस, RJD बोली- गठबंधन के असली शिल्पकार लालू
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की कमान संभालने की बात क्या कही कि सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई. अब कांग्रेस, आरजेडी, सपा और शिवसेना यूबीटी के नेताओं ने ममता के बयान पर प्रतिक्रिया दी है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की कमान संभालने की बात क्या कही कि सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई. अब कांग्रेस, आरजेडी, सपा और शिवसेना यूबीटी के नेताओं ने ममता के बयान पर प्रतिक्रिया दी है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एक ऐसा बयान दिया जिससे अब विपक्षी INDIA ब्लॉक में हलचल तेज हो गई है. दरअसल ममता बनर्जी ने हालिया चुनावों और उपचुनावों में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर की और कहा कि वह इसकी कमान संभालने को तैयार है.
कांग्रेस और लेफ्ट का बयान ममता के इस बयान पर INDIA ब्लॉक के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है और किसी ने आलोचना ने किसी ने सधा हुआ बयान दिया है. कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा, 'ममता बनर्जी को ऐसा लगता है पर हमें ऐसा नहीं लगता.चर्चा करेंगे. उनके कहने से उनकी पार्टी चलती है. हम तो कांग्रेस के कहने से चलते हैं.'
TMC के बाद LEFT ने भी कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं. लेफ्ट नेता डी राज्या ने कहा, 'कांग्रेस को आत्मचिंतन करने की जरूरत है.. हालात INDIA ब्लॉक की मीटिंग की मांग करते हैं.. कांग्रेस ने हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों में गठबंधन सहयोगियों को समायोजित नहीं किया.. अगर कांग्रेस ने इंडिया ब्लॉक सहयोगियों की बात सुनी होती तो लोकसभा और हरियाणा-महाराष्ट्र में नतीजे अलग होते.'
यह भी पढ़ें: INDIA ब्लॉक को लीड करने के लिए तैयार हैं ममता बनर्जी, कांग्रेस को संदेश- मौका मिला तो...
सपा ने किया समर्थन

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










