
'ममता' के दो रूप, दिल्ली में वोट चोरी पर हंगामा, बंगाल में वोट चोरों का संरक्षण
AajTak
बिहार में एसआईआर (SIR) का विरोध हो या राहुल गांधी के वोट चोरी अभियान पर हंगामा करना हो, इस मुद्दे पर टीएमसी नेता सबसे अधिक सक्रिय देखे गए. अब लगता है कि यह सब केवल नाटक ही है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की सर्वेसर्वा ममता बनर्जी ने अपने राज्य में फर्जी वोटर लिस्ट बनाने वाले कुछ अफसरों पर एक्शन नहीं लिया. अब चुनाव आयोग ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी को दिल्ली स्थिति मुख्यालय में तलब किया है.पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत को 13 अगस्त को शाम 5 बजे तक दिल्ली स्थित आयोग मुख्यालय में पहुंचना जरूरी है. यह सम्मन ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले मुख्य सचिव ने आयोग को लिखे पत्र में कहा था कि सरकार ने पांच में से दो कर्मियों को सक्रिय ड्यूटी से हटा दिया है, लेकिन निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिकारियों को निलंबित या उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई.
जाहिर है कि कोई सामान्य व्यक्ति भी यह समझ सकता है कि सरकार राज्य में फर्जी वोटर लिस्ट बनाने वाले कर्मचारियों को बचा रही है . मतलब साफ है कि राज्य सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर बोगस वोटर्स तैयार कर रही है. हिंदू में प्रकाशित एक खबर की माने तो 5 अगस्त को, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को चार अधिकारियों - दो निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और दो सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) - और एक अस्थायी डेटा एंट्री ऑपरेटर को निलंबित करने का निर्देश दिया. इन पर दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर ज़िलों के क्रमशः बरुईपुर पूर्व और मोयना विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची तैयार करते समय कथित अनियमितताएं करने का आरोप है. इन पांचों अधिकारियों पर बरुईपुर पूर्व और मोयना विधानसभा क्षेत्रों में जाली दस्तावेज़ों का उपयोग करके 127 मतदाताओं का धोखाधड़ी से पंजीकरण करने का आरोप है. जाहिर है कि राज्य सरकार बड़े पैमाने पर बोगस वोटर्स का खेल कर रही है. शायद यही कारण है कि बिहार में एसआईआर के विरोध करने में सबसे ज्यादा मुखर टीएमसी ही रही.
ममता बनर्जी फर्जी वोट बनाने वाले कर्मचारियों के खुलकर सामने आईं
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को 5 सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर एक्शन लेने का आदेश दिया था. मुख्य सचिव ने 11 अगस्त को आयोग को पत्र लिखकर बताया था कि जिन पांच अधिकारियों के ख़िलाफ़ आयोग ने कथित अनियमितताओं के लिए कार्रवाई का निर्देश दिया था, उनमें से दो को चुनाव पुनरीक्षण और चुनाव संबंधी कर्तव्यों से हटा दिया गया है. हालांकि, राज्य सरकार ने चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, उनमें से किसी को भी निलंबित या उनके ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज नहीं की. जो सीधे सीधे चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन था.
6 अगस्त को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों को दंडित करने के चुनाव आयोग के निर्देश पर सवाल उठाया था. और कहा था कि वह चुनाव आयोग के निर्देश पर किसी भी राज्य सरकार के अधिकारी को दंडित नहीं होने देंगी. बनर्जी ने तर्क दिया था कि चुनाव की घोषणा के बाद ही चुनाव आयोग राज्य की प्रशासनिक मशीनरी को अपने हाथ में लेता है. चुनाव आयोग द्वारा मुख्य सचिव को तलब किए जाने के बाद, मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर अधिकारियों से बिना किसी डर के काम करने का आग्रह किया था.
दिल्ली में जिन कार्यों का विरोध , वही बंगाल में खुद कर रही ममता सरकार

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









