
ममता की लहर के बावजूद भाजपा के 3 उम्मीदवार जीते चुनाव, मीना देवी 6वीं बार बनीं पार्षद
AajTak
टीएमसी की सुनामी के बीच 6वीं बार पार्षद का चुनाव जीतने वाली मीना देवी पुरोहित बेहद खुश हैं. उन्होंने अपनी जीत की वजह साल के 365 दिन जनता के बीच बिताने और उनके काम में लगे रहना बताया. मीना देवी पुरोहित पिछले लगभग 25 सालों से बीजेपी से जुड़ी हुई हैं. कोलकाता नगर निगम में डिप्टी मेयर भी रह चुकी है.
कोलकाता नगर निगम चुनाव में भी टीएमसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षीय दलों का सूपड़ा साफ कर दिया. पार्टी ने 144 सीटों में से 134 पर जीत हासिल की. हालांकि, ममता की आंधी के बावजूद भाजपा के 3 उम्मीदवार जीतने में सफल रहे. इनमें से एक मीना देवी पुरोहित भी हैं. खास बात ये है कि मीना 6वीं बार पार्षद बनी हैं.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










