
'मन में गलत विचार ना आने दें. अन्याय बर्दाश्त ना करें,' CJI एनवी रमना की छात्रों को सीख
AajTak
चीफ जस्टिस एनवी रमना ने छात्रों से कहा कि मन में गलत विचारों को ना आने दें. अन्याय बर्दाश्त ना करें. अपने से परे सोचें और बलिदान देने के लिए तैयार रहें. CJI ने छात्रों से कहा कि समुदाय और समाज की जरूरतों के प्रति संवेदनशील रहें. CJI ने वर्तमान पीढ़ी द्वारा पसंद की जाने वाली शिक्षा प्रणाली के प्रति चिंता जताई.
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने शनिवार को बक्षा का एक ऐसा मॉडल विकसित करने पर जोर दिया, जो छात्रों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करना सिखाए. इसके साथ ही उन्होंने सभी से जीवंतता और आदर्शवाद से भरे लोकतंत्र के निर्माण का आह्वान किया, जहां विविध विभिन्न विचारों और संस्कृति का सम्मान किया जाए. CJI रमना आंध्र प्रदेश में आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे.
सामाजिक प्रासंगिकता खो रहे शिक्षण संस्थान
उन्होंने छात्रों से कहा कि मन में गलत विचारों को ना आने दें. अन्याय बर्दाश्त ना करें. अपने से परे सोचें और बलिदान देने के लिए तैयार रहें. CJI ने छात्रों से कहा कि समुदाय और समाज की जरूरतों के प्रति संवेदनशील रहें. CJI ने वर्तमान पीढ़ी (Present Generation) द्वारा पसंद की जाने वाली शिक्षा प्रणाली (Education System) के प्रति चिंता जताई. उन्होंने कहा कि संस्थान अपनी सामाजिक प्रासंगिकता खो रहे हैं.
एजुकेशन सिस्टम में बदलाव का समय...
उन्होंने कहा कि मैं नहीं मालूम कि इन 'एजुकेशन फैक्ट्रियों' के लिए किसे दोषी ठहराया जाए. ये शिक्षा प्रणाली में बदलाव का समय है. 'एजुकेशन फैक्ट्रियों' की बढ़ोतरी से डिग्रियों और मानव संसाधनों में गिरावट आ रही है. CJI का कहना था कि अच्छी शिक्षा लोगों को समाज में व्याप्त गहरे जड़ वाले मुद्दों को स्वीकार करने और उचित समाधान खोजने में सक्षम बनाती है. CJI का कहना था विश्वविद्यालयों को नवीन विचारों और रास्ता दिखाने वाले रिसर्च का इन्क्यूबेशन सेंटर होना चाहिए.
आज शिक्षा का एक मॉडल विकसित करने की जरूरत

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









