
मनोज बाजपेयी के पिता का निधन, पिछले महीने तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में हुए थे भर्ती
AajTak
मनोज के पिता जब अस्पताल में भर्ती हुए थे तब एक्टर केरल में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे. पिता के एडमिट होने की खबर सुन वे तुरंत दिल्ली आ गए थे. अस्पताल में इलाज के दौरान मनोज ने कहा था कि 'वह एक दिन स्टेबल होते हैं, अगले दिन उनकी हालत नाजुक हो जाती है. हम सिर्फ देख सकते हैं और इंतजार कर सकते हैं.'
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता का निधन हो गया है. वे बीते महीने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराए गए थे. मनोज के पिता 83 साल के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. रविवार सुबह मनोज के प्रवक्ता ने स्टेटमेंट जारी कर इसकी जानकारी दी. मनोज के परिचित डायरेक्टर-राइटर अविनाश दास ने भी फेसबुक पर इस खबर को साझा कर शोक जताया है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












