
मनोज झा के 'ठाकुर को मारो' वाले बयान को मुद्दा RJD ने ही बनवाया, जानिये पूरी फिक्सिंग की कहानी
AajTak
संसद में मनोज झा के भाषण पर RJD के ही विधायक चेतन आनंद 5 दिन तक चुप रहे. फिर अचानक पिता के साथ धावा बोल देना भी उतना ही अजीब है जितना लालू यादव का अपने विधायक के परिवार से न मिलना - वैसे भी बिहार में आनंद मोहन की राजनीति का सीधा फायदा मिलता तो लालू यादव को ही है.
बिहार में जो ठाकुर-ब्राह्मण की लड़ाई चल पड़ी है, उसका निशान कुछ और नहीं बल्कि वोट बैंक की राजनीति है. पूरे वाकये के अलग अलग पहलुओं को एक साथ समझें तो तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाती है. ये भी समझ में आता है कि लड़ने वाले तो सिपाही हैं, रणनीति तो एक ही सेनापति की है.
कौन क्या कह रहा है, इसके बजाय ये समझना जरूरी है कि क्यों और कब कह रहा है? और तभी ये भी समझ में आता है कि मोर्चे पर तो बस मोहरों को उतार दिया गया है, रिंग मास्टर तो अगले चुनाव की तैयारी कर रहा है.
कहने को तो सवर्ण जातियों के दो नेता आमने सामने लड़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन ये अलग अलग राजनीतिक दलों के तो हैं नहीं. एक ही पार्टी आरजेडी के नेता हैं. दोनों नेताओं के भी एक ही नेता हैं - लालू यादव.
बिहार की राजनीति में मुर्गे की लड़ाई जैसा फील दे रहे दो नेताओं के झगड़े में बहुत सारे लोचे भी हैं. खबर तो सूत्रों के हवाले से ही आई है, लेकिन लालू यादव का आनंद मोहन के परिवार से न मिलना, चेतन आनंद का मनोज झा के भाषण के पांच दिन बाद रिएक्शन देना - और फिर आनंद मोहन का मोर्चा संभाल लेना.
जैसे कोई WWE का मुकाबला चल रहा हो
सबसे पहले उस घटना की बात करते हैं, जिसके आधार पर इस झगड़े का पूरा ताना बाना बुना गया लगता है. लोक सभा से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास हो जाने के बाद राज्य सभा में होने वाली बहस में आरजेडी सांसद मनोज झा भाषण देते हैं. चूंकि लोक सभा में आरजेडी का जीरो बैलेंस है, इसलिए वहां तो ऐसा कुछ होना मुमकिन भी नहीं था.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







