
मनोज झा की कविता पर सियासी उबाल, जानें- बिहार में किस ओर है ठाकुर-ब्राह्मण वोट
AajTak
RJD सांसद मनोज झा की कविता पर बवाल मचा है. उन्होंने राज्यसभा में ठाकुर का कुआं कविता पढ़ी थी. इस पर ठाकुर और ब्राह्मण नेता आमने-सामने हैं. आंकड़े बताते हैं कि 2020 के विधानसभा चुनाव में 55 फीसदी राजपूत और 52 फीसदी ब्राह्मणों ने NDA को वोट किया है.
लोकसभा चुनाव में 148 दिन बचे हैं, मगर चुनाव से पहले मुद्दों को मांजा जा रहा है. इस बीच एक नया मुद्दा उछला है. ये मुद्दा है जाति का. जिसको लेकर ठाकुर और ब्राह्मण नेता आमने-सामने हैं. दरअसल 21 सितंबर को राज्यसभा में आरजेडी के सांसद मनोज झा ने ओमप्रकाश वाल्मीकि की एक कविता पढ़ी, इस कविता का नाम था ठाकुर का कुआं, मनोज झा के कविता पढ़ने के हफ्ते भर बाद अब इसे मुद्दा बना लिया गया है.
आरजेडी के ही ठाकुर नेता कह रहे हैं कि मनोज झा ब्राह्मण हैं और उन्होंने ठाकुरों का अपमान किया है. जेडीयू के नेता भी मनोज झा पर जोरदार प्रहार कर रहे हैं.
ओम प्रकाश वाल्मिकि की इस कविता को पढ़ते वक्त मनोज झा ने नहीं सोचा होगा कि बिहार के ठाकुरों की त्योरियां चढ़ जाएंगी, मूढों पर ताव, और माथे पर तनाव उभर आएगा.
मनोज झा जो खुद ब्राह्मण हैं, उन्होंने कविता पढ़ दी ठाकुरों की आलोचना वाली, इसपर बिहार के ठाकुर उबल पड़े. वैसे मनोज झा भी इस बात से अनजान नहीं थे कि उनकी बात का मतलब अलग निकाला जाएगा, और मायने ही बदल दिए जाएंगे.
अपनी ही पार्टी के निशाने पर मनोज झा
अब मनोज झा खुद अपनी ही पार्टी आरजेडी के नेताओं के निशाने पर हैं. आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने कहा कि हम सदन में होते तो मनोज झा को ऐसा बोलने नहीं देते, वहीं धरना देते. हम ये सब बर्दाश्त नहीं करेंगे.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








