
मनीष कश्यप को तमिलनाडु लेकर जा रही पुलिस, ट्रांजिट रिमांड मंजूर होने के बाद एक्शन
AajTak
बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. तमिलनाडु पुलिस को कोर्ट से मनीष कश्यप की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है जिसके बाद उसे तमिलनाडु लेकर जा रही है जहां फेक वीडियो केस में उससे तमिलनाडु पुलिस पूछताछ करेगी.
तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ कथित हिंसा के मामले में फर्जी वीडियो शेयर करने को लेकर यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. बिहार पुलिस और आर्थिक अपराध ईकाई के पूछताछ के बाद अब उसे तमिलनाडु पुलिस अपने साथ ले जा रही है. कोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस की ट्रांजिट रिमांड की अर्जी को मंजूरी दी है.
अब तमिलनाडु पुलिस उसे तमिलनाडु ले जाकर पूछताछ करेगी. इससे पहले बिहार पुलिस और आर्थिक अपराध ईकाई की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने सोमवार को मनीष कश्यप को पटना के बेउर जेल भेज दिया था. उसका चार दिन का ईओयू रिमांड सोमवार को खत्म हो गया था.
बता दें कि मनीष कश्यप के सरेंडर करने के तुरंत बाद तमिलनाडु पुलिस की टीम पटना पहुंची थी. तमिलनाडु पुलिस मनीष कश्यप को अपने साथ ले जाना चाहती थी. मगर, बिहार पुलिस और ईओयू की पूछताछ की वजह से उस वक्त ऐसा नहीं हो पाया था. बता दें कि घर की कुर्की होने के डर से मनीष कश्यप ने 18 मार्च को जगदीशपुर ओपी में सरेंडर कर दिया था.
यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में बिहार में बीते दिनों जगह-जगह विरोध प्रदर्शन भी लोगों ने किया था. राष्ट्रीय जन जन पार्टी के कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने बेगूसराय के हर हर महादेव चौक पर हाइवे को जाम कर दिया था. पटना में भी विरोध प्रदर्शन किया गया था.
मनीष कश्यप के सभी बैंक खाते फ्रीज
बिहार पुलिस ने मनीष कश्यप के बैंक खातों में जमा राशि को फ्रीज करा दिया है. इसमें कुल 42.11 लाख रुपये की राशि है. बिहार पुलिस का कहना है कि इनके SBI के खाते में 3,37,496 रुपये, IDFC BANK के खाते में 51,069 रुपये, HDFC BANK के खाते में 3,37,463 रुपये इसके अलावा SACHTAK Foundation के HDFC BANK के खाते में 34,85,909 रुपये जमा हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









