
मनाली ट्रिप के लिए नहीं था फंड... दिल्ली में पैसों के लिए 8 लड़कों ने जो किया, वो हैरान करने वाला है!
AajTak
दिल्ली में मनाली ट्रिप के लिए पैसे की खातिर आठ लड़कों एक दुकानदार को लूट लिया. पीड़ित दुकानदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस सुल्तान पुरी थाने में केस दर्ज किया है. पुलिस ने छह लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली में मनाली ट्रिप के लिए पैसों की खातिर आठ लड़कों एक दुकानदार को लूट लिया. पीड़ित दुकानदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस सुल्तान पुरी थाने में केस दर्ज किया है. पुलिस ने छह लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें से दो नाबालिग है. उनको रिमांड होम में भेजा जा रहा है. पुलिस इस मामले की जांच के साथ अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली मंगोलपुरी और सुल्तान पुरी में की गई कई छापेमारी में विकास (18), हर्ष (18), सौरव उर्फ हगदीपो (18) और हिमेश (19) के रूप में पहचाने गए आरोपियों के साथ दो नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया गया. आरोपियों ने अपने दोस्तों के साथ मनाली की यात्रा पर जाने के लिए लूट की योजना बनाई थी. शुक्रवार को एक किराना दुकान के मालिक ने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात लड़के दुकान में घुस आए.
उन्होंने बंदूक की नोक पर दुकान के अंदर से कैश लूट लिए. इस दौरान चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित की तहरीर के आधार पर सुल्तान पुरी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस टीम ने मंगोलपुरी और सुल्तानपुरी के टी-ब्लॉक में संदिग्धों के ठिकानों पर नजर बनाई थी. मंगोलपुरी में छापेमारी में एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा गया.
इसके बाद सुल्तानपुरी में एक अन्य नाबालिग को पकड़ा गया. इस अपराध में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और लूटी गई नकदी का एक हिस्सा उनके पास से बरामद किया गया. पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मनाली यात्रा के लिए पैसे जुटाने के लिए डकैती की योजना बनाने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने कहा कि अन्य संदिग्धों का पता लगाने, चोरी की गई शेष संपत्ति को बरामद करने और अतिरिक्त लिंक की पहचान की जांच जारी है.
दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि आरोपियों में से एक विकास पहले भी हत्या के प्रयास के एक मामले में शामिल रहा है. इन गिरफ्तारियों से कंझावला पुलिस स्टेशन में दर्ज एक अन्य मामले को सुलझाने में भी मदद मिली है. पुलिस सभी आरोपियों से हिरासत में पूछताछ की जा रही है. लूट की साजिश रचने और अंजाम देने में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. नाबालिग आरोपियों को सुधार गृह में भेजने की तैयारी की जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








