
'मनसुखा मैं ही था...' राजपाल यादव ने खुद को बताया कृष्ण का दोस्त, लोट-पोट हुए प्रेमानंद
AajTak
Premananad Maharaj And Rajpal Yadav: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे. प्रेमानंद महाराज ने उनके हास्य अभिनय की सराहना करते हुए कहा कि वे लोगों को आनंद देते हैं. दोनों के बीच हुई वार्तालाप में कई ऐसे मौके आए जहां राजपाल यादव की बातों ने प्रेमानंद महाराज को हंसने पर महबूर कर दिया.
Premananad Maharaj And Rajpal Yadav: फिल्म अभिनेता राजपाल यादव प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने उनके वृंदावन स्थित आश्रम पहुंचे. प्रेमानंद महाराज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है. इस दौरान प्रेमानंद महाराज ने राजपाल से कहा कि आप अपने हास्य अभिनय से लोगों को खूब हंसाते हैं और मनोरंजन करते हैं. ये देखकर बहुत अच्छा लगता है. प्रेमानंद जी ने राजपाल यादव से कहा कि काम के साथ-साथ भगवान का स्मरण करते रहो और जीवन को आनंदमय बनाओ. किसी विपत्ति से हारो नहीं, बस लड़ना सीखो.
इसके बाद राजपाल यादव ने प्रेमानंद महाराज से कहा कि आपको देखकर यह पता चल गया कि धरती पर ईश्वर है. इतना कहकर राजपाल रुक गए और बोले कि मैं सोचकर आया था कि बहुत कुछ कहूंगा, लेकिन अब कुछ याद नहीं आ रहा. ये सुनकर प्रेमानंद महाराज ठहाके मारकर हंस पड़े. इसके बाद राजपाल यादव ने बताया कि उनकी पत्नी भी प्रेमानंद महाराज की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और उनका आशीर्वाद लेना चाहती हैं.
राजपाल ने सुनाया कठिन मंत्र इस चर्चा के बीच राजपाल ने प्रेमानंद महाराज को एक बड़ा ही कठिन मंत्र बोलकर सुनाया और कहा कि वो लगातार इस मंत्र का जाप करते हैं. मंत्र था- 'सच्चिदानंद रूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे! तापत्रय विनाशाय श्री कृष्णाय वयं नम:।' इसके बाद राजपाल ने प्रेमानंद जी से कहा कि मुझे आशीर्वाद दीजिए कि मैं जीवन की इस आपाधापी में कथनी और करनी में एकता का संपादन कर सकूं.
'सब ग्वाले थे, मनसुखा मैं ही था' आखिर में राजपाल ने एक ऐसी बात कह डाली जिसे सुनकर प्रेमानंद महाराज हंसी से लोट-पोट हो गए. राजपाल ने कहा, 'मैं मन में एक गलतफहमी पालकर बैठ गया कि कृष्ण का द्वापर हुआ है. सब ग्वाले थे. मुझे लगता है कि मनसुखा मैं ही था.' इसके बाद राजपाल और प्रेमानंद महाराज सहित सभा में बैठे तमाम लोग ठहाके मारकर हंसने लगे. फिर राजपाल ने कहा कि ये पागलपन मैं हमेशा रखना चाहता हूं. बता दें कि मनसुखा भगवान श्रीकृष्ण के बाल सखाओं में से एक थे.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










