
मनमोहन हों या मोदी... सरकारों ने कश्मीरी पंडितों के लिए क्या-क्या किया?
AajTak
लोकसभा और राज्यसभा में सरकारों ने बताया है कि कश्मीरी पंडितों के लिए उसने क्या-क्या किया? सरकार का दावा है कि कश्मीरी प्रवासियों की वापसी के लिए हजारों नौकरियां निकाली गईं. साथ ही उनके रहने के लिए 6 हजार घर भी बनाए गए.
बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' चर्चा में है. ये फिल्म 90 के दशक में कश्मीर घाटी से हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी है. इस फिल्म के आने के बाद कश्मीरी पंडितों के लिए सरकार ने क्या-क्या किया? इसे लेकर भी बहस शुरू हो गई है. बीजेपी हो या कांग्रेस सबके अपने-अपने दावे हैं. कश्मीरी पंडितों के लिए सरकारों ने क्या किया, इसके लिए हमने समय-समय पर संसद में हुए सवाल-जवाब खंगाले.
1. कितनी नौकरियां दीं?
2015 में मोदी सरकार ने कश्मीरी प्रवासियों के लिए प्रधानमंत्री विकास पैकेज 2015 शुरू किया. इसके अंतर्गत 3 हजार सरकारी नौकरियां निकाली गईं. फरवरी 2022 में सरकार ने राज्यसभा में बताया कि इस पैकेज के जरिए अब तक 1 हजार 739 प्रवासियों को नौकरी दी जा चुकी है, जबकि 1 हजार 98 प्रवासियों का चयन किया गया है. इसके लिए सरकार ने 1080 करोड़ रुपये का फंड रखा है.
इसके अलावा 2008 में मनमोहन सरकार ने भी नौकरियों के लिए पैकेज जारी किया था. इसके तहत 3 हजार सरकारी नौकरियां निकाली गईं. गृह मंत्रालय की 2017 की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 2 हजार 461 कश्मीरी प्रवासियों को नौकरी दी गई थी.
ये भी पढ़ें-- जब कैमरे पर बोला बिट्टा कराटे- 20 कश्मीरी पंडितों को मारा है, मां को भी मार देता
2. आवास के लिए क्या किया?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








