
मध्य प्रदेश में BJP को झटका, ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार समंदर पटेल कांग्रेस में लौटे
AajTak
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार और मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति के सदस्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. नीमच के जावद क्षेत्र के अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता समंदर पटेल (52) उस समय भाजपा में शामिल हुए थे जब सिंधिया और उनके प्रति वफादार विधायकों ने मार्च 2020 में कांग्रेस के खिलाफ बगावत कर दी थी.
भारतीय जनता पार्टी के नेता और ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार समंदर पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख कमल नाथ की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. समंदर पटेल प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित पीसीसी कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. बताया गया कि इस दौरान वह 800 से अधिक वाहनों के काफिल के साथ नीमच के जावद क्षेत्र से भोपाल के पीसीसी दफ्तर पहुंचे थे.
2020 में बीजेपी में आए थे समंदर पटेल केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार और मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति के सदस्य कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. नीमच के जावद क्षेत्र के अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता समंदर पटेल (52) उस समय भाजपा में शामिल हुए थे जब सिंधिया और उनके प्रति वफादार विधायकों ने मार्च 2020 में कांग्रेस के खिलाफ बगावत कर दी थी, जिससे कमल नाथ सरकार गिर गई थी. हालांकि इस बार कांग्रेस में शामिल होते हुए समंदर पटेल ने कहा वह भाजपा में अपमानित महसूस करते थे.
'बीजेपी में मिला अपमान' उन्होंने मीडिया बातचीत में कहा, ''भाजपा ने न तो मुझे स्वीकार किया और न ही मेरे समर्थकों का सम्मान किया. कार्य समिति का सदस्य होने के बावजूद मुझे कभी भी पार्टी कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं किया गया. वास्तव में मेरे समर्थकों को झूठे मामलों में फंसाया गया.'' पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि पटेल समर्थकों सहित लगभग 800 वाहनों के काफिले में आए और राज्य इकाई प्रमुख कमल नाथ की उपस्थिति में शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए.
सिंधिया खेमे से कांग्रेस में लौटने वाले पांचवें व्यक्ति पटेल ने कहा, ''मैं सिंधिया खेमे से कांग्रेस में लौटने वाला पांचवां व्यक्ति हूं क्योंकि मैंने भाजपा में अपमानित महसूस किया, जिसके नेता मेरे क्षेत्र में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं.'' पटेल ने दावा किया कि वह 1993 से माधवराव सिंधिया और उनके बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक थे. उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनावों में जावद से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था और 35,000 वोट हासिल किए थे, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले उन्हें फिर से शामिल किए जाने से पहले कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था.
उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार को जब वह दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए तो जावद से 7000 लोग उनके साथ थे. भाजपा से वापसी करने वाले सिंधिया के वफादारों में शिवपुरी जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव भी शामिल हैं. एमपी में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








