
मध्य प्रदेश के बालाघाट में एनकाउंटर, 28 लाख की इनामी दो महिला नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद
AajTak
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो कुख्यात महिला नक्सलियों को मार गिराया है. इन दोनों नक्सली महिलाओं पर पुलिस ने 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. दोनों के पास से हथियार, कारतूस व अन्य सामग्री बरामद हुई है. घटना की जानकारी होने के बाद बालाघाट पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया.
मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला काफी समय से नक्सली समस्या से जूझ रहा है. बालाघाट पुलिस ने बीते वर्ष 6 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया था. वहीं एक बार फिर दलम में एरिया कमांडर और गार्ड रही दो बड़ी महिला नक्सलियों को शूट कर दिया है. दोनों महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था. बालाघाट पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. पुलिस के साथ इन नक्सलियों की गढ़ी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई थी.
पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि 22 अप्रैल की तड़के गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगल में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान जवानों ने 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया है.
यह भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 4 नक्सलियों को किया ढेर, कई हथियार बरामद
इन दोनों महिला नक्सलियों के नाम सुनीता और सरिता हैं. सुनीता भोरम देव में एरिया कमांडर थी, वहीं वर्तमान में वह एसीएम थी और टांडा दलम व विस्तार दलम में काम कर रही थी. इसके अलावा सरिता नक्सली कबीर की गार्ड रही है, वह खटिया मोचा दलम में एसीएम थी और वर्तमान में विस्तार दलम में सक्रिय थी.
पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान किया तेज
इन दोनों के पास से बंदूकें, कारतूस, बड़ी मात्रा में नक्सली असलहे और खाने पीने की सामग्री बरामद की गई है. दोनों ही महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इस मुठभेड़ के बाद बालाघाट पुलिस ने जंगल में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








