
मध्य प्रदेशः कोरोना मरीजों के लिए सेना ने 48 घंटे में बनाया 150 बेड का आइसोलेशन सेंटर
AajTak
डेढ़ सौ बेड में से 40 बेड महिलाओं के लिए रिजर्व रखे गए हैं. इन मरीजों की निगरानी के लिए चार डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ तैनात रहेंगे.
देश इस समय कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है. देश की सरहद को सुरक्षित रखने के लिए मुस्तैद रहने वाली भारतीय सेना ने अदृश्य दुश्मन के खिलाफ जारी इस जंग में भी मोर्चा संभाल लिया है. सेना ने कोरोना की महामारी से त्रस्त मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महज 48 घंटे के अंदर ही 150 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाकर तैयार कर दिया है. जानकारी के मुताबिक यहां पर एसिंप्टोमेटिक मरीजों का इलाज किया जाएगा. दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात कर आर्मी अस्पतालों को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया था. इसके बाद आर्मी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर भोपाल के बैरागढ़ में सेना के तीन ईएमई सेंटर में 150 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










