
मध्य दिल्ली भारत में दूसरा सबसे अधिक बारिश की कमी वाला जिला: मौसम विभाग
ABP News
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस मानसून के मौसम में मध्य दिल्ली में अब तक केवल 8.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. आंकड़ों के अनुसार यह देश में दूसर
नई दिल्लीः मध्य दिल्ली में इस मानसून के मौसम में अब तक केवल 8.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो देश में दूसरा सबसे अधिक बारिश की कमी वाला जिला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है. भारत में एक जून से 30 सितंबर तक आधिकारिक तौर पर मानसून का मौसम माना जाता है. मध्य दिल्ली में एक जून के बाद से सामान्य 55.2 मिमी के मुकाबले केवल 8.5 मिमी बारिश हुई है, जिसमें 85 प्रतिशत की कमी है. देश में सबसे ज्यादा बारिश की कमी वाला जिला जम्मू-कश्मीर का किश्तवाड़ जिला है. वहां, सामान्य 70.6 मिमी के मुकाबले 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो 93 प्रतिशत कम है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












