
मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ईशा फाउंडेशन योग केंद्र की तलाशी ली
AajTak
कोयंबटूर जिले के एसपी के कार्तिकेयन ने कहा कि हमने हाईकोर्ट के निर्देशों के आधार पर ईशा योग केंद्र में जांच की. समाज कल्याण विभाग, बाल कल्याण समिति आदि के अधिकारी भी जांच का हिस्सा थे. हम सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं. जांच बुधवार भी जारी रहेगी. अदालत में एक विस्तृत स्थिति रिपोर्ट दायर की जाएगी.
मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र की तलाशी ली. रिटायर्ड प्रोफेसर एस कामराज की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के जवाब में पुलिस ने जांच शुरू की है, जिन्होंने दावा किया था कि उनकी 2 बेटियों को उनकी इच्छा के विरुद्ध केंद्र में रखा गया था.
कामराज ने आरोप लगाया कि केंद्र व्यक्तियों का ब्रेनवॉश कर रहा था, उन्हें साधु बना रहा था और उन्हें अपने परिवारों से संपर्क बनाए रखने से रोक रहा था. हालांकि कोर्ट की सुनवाई के दौरान दोनों महिलाओं ने अदालत को बताया कि वे स्वेच्छा से योग केंद्र में रह रही थीं.
जस्टिस एसएम सुब्रमण्यम और वी शिवगनम की बेंच ने केंद्र में चल रही प्रथाओं पर सवाल उठाए, जिसमें पूछा गया कि जग्गी वासुदेव युवा महिलाओं को साधु के रूप में रहने के लिए क्यों प्रोत्साहित करते हैं, जबकि उनकी अपनी बेटी विवाहित और घर बसा चुकी हैं.
याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि फाउंडेशन के खिलाफ कई आपराधिक मामले लंबित हैं, जिसमें हाल ही में ईशा योग केंद्र से जुड़े एक डॉक्टर पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. कोर्ट ने सरकार को इन मामलों पर एक व्यापक स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 4 अक्टूबर की समय सीमा तय की है.
आज भी जारी रहेगी जांचः कोयंबटूर एसपी वहीं, आजतक से बात करते हुए कोयंबटूर जिले के एसपी के कार्तिकेयन ने कहा कि हमने हाईकोर्ट के निर्देशों के आधार पर ईशा योग केंद्र में जांच की. समाज कल्याण विभाग, बाल कल्याण समिति आदि के अधिकारी भी जांच का हिस्सा थे. हम सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं. जांच बुधवार भी जारी रहेगी. अदालत में एक विस्तृत स्थिति रिपोर्ट दायर की जाएगी.
ईशा फाउंडेशन ने आरोपों को बताया निराधार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









