
मदर डेयरी के बाद क्या Amul का दूध भी होगा महंगा? कंपनी के एमडी ने दिए ये संकेत
AajTak
इस साल दूध बेचने वाली कंपनियों ने लागत बढ़ने समेत अन्य वजहों को जिम्मेदार ठहराते हुए एक के बाद एक कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. हालांकि, मदर डेयरी (Mother Dairy) द्वारा साल की चौथी वृद्धि के बाद अमूल (Amul) की ओर से आया ताजा बयान राहत देने वाला है.
देश में महंगाई दर (Inflation Rate) भले ही थोड़ी कम हुई हो, लेकिन दूध पर महंगाई की मार जारी है. बीते दिनों ही मदर डेयरी (Mother Dairy) ने फुल क्रीम दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. इसके बाद से ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि क्या अब अमूल भी दूध (Amul Milk) के दाम बढ़ाएगी? अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. कंपनी के एमडी आर एस सोढ़ी (R S Sodhi) ने इस मुद्दे पर बड़ी बात कही है.
'दाम बढ़ाने की कोई योजना नहीं' पीटीआई के मुताबिक, गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के एमडी आर एस सोढ़ी ने कहा है कि कंपनी की अपने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की कोई योजना नहीं है. गौरतलब है कि GCMMF ही अमूल ब्रांड (Amul Brand) का संचालन करता है. यहां बता दें इस साल अब तक अमूल दूध के दामों में तीन बार बढ़ोतरी की जा चुकी है. अब फिर इसके दाम बढ़ने की आशंका के बीच कंपनी की ओर से आया ये बयान राहत देने वाला है.
हर रोज इतना दूध बेचती है कंपनी Amul का दूध मुख्य रूप से गुजरात के अलावा दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल और मुंबई के मार्केट में सप्लाई होता है. एक दिन में कंपनी 150 लाख लीटर दूध सेल करती है और अकेले दिल्ली-एनसीआर में ही प्रतिदिन की खपत करीब 40 लाख लीटर है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल तीन बार कीमतें बढ़ाए जाने के बाद राहत देते हुए GCMMF एमडी ने कहा है कि अक्टूबर में पिछली बार रिटेल रेट में बढ़ोतरी के बाद से लागत में ज्यादा इजाफा देखने को नहीं मिला है.
कब हुई थी आखिरी बढ़ोतरी? देश की सबसे बड़ी डेयरी अमूल ने अपने दूध की कीमतों में आखिरी बार अक्टूबर 2022 में बढ़ोतरी की थी. इससे पहले अगस्त महीने में भी कंपनी ने गुजरात समेत पूरे भारत में अमूल दूध की कीमतें बढ़ गई थीं. वहीं मार्च 2022 में अमूल ने कीमतों में इजाफा किया था. यहां ये भी देखने को मिला था कि एक कंपनी द्वारा कीमतें बढ़ाए जाने के बाद दूसरी कंपनियां भी कीमतों में इजाफा करती रही हैं. इसी के मद्देनजर हाल ही में मदर डेयरी का दूध महंगा होने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे Amul भी ग्राहकों पर बोझ बढ़ा सकता है.
मदर डेयरी ने इतने बढ़ाए हैं दाम Mother Dairy ने इसी महीने दूध की कीमत में इस साल की लगातार चौथी बढ़ोतरी की थी. दिल्ली-एनसीआर में सबसे बड़ी मिल्क सप्लायर कंपनी ने फुल क्रीम दूध के दाम में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी (Milk Price Hike) का ऐलान किया था. साथ ही टोकन वाले दूध (Token Milk) को 2 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया था. इस बढ़ोतरी के बाद अब फुल क्रीम एक लीटर दूध 63 के बजाय 64 रुपये, जबकि टोकन मिल्क 48 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 50 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










