
मथुरा स्टेशन के बाद मेरठ के अस्पताल से बच्चा चोरी, CCTV में दिखा चोर
AajTak
मेरठ के किठौर की रहने वाली डॉली, मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है. सोमवार की दोपहर को उसने बेटे को जन्म दिया. बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर में एक शख्स उसके पास पहुंचा और कहा कि बच्चों को टीका लगवाना है और बच्चे को टीका लगवाने के बहाने बच्चा चोरी करके ले गया.
मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को एक नवजात बच्चा चोरी हो गया. नवजात को चोरी करने वाला शख्स सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि वैक्सीन लगवाने के बहाने यह शख्स बच्चे को चोरी करके ले गया. सीसीटीवी की मदद से चोर की तलाश की जा रही है.
दरअसल, मेरठ के किठौर की रहने वाली डॉली, मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है. सोमवार की दोपहर को उसने बेटे को जन्म दिया. बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर में एक शख्स उसके पास पहुंचा और कहा कि बच्चों को टीका लगवाना है और बच्चे को टीका लगवाने के बहाने बच्चा चोरी करके ले गया.
जब काफी देर तक वह नहीं आया तो बच्चे की तलाश की गई, जिसके बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फोटेज़ देखी गई तो पता चला कि एक शख्स सफेद रंग का रुमाल बांधकर बच्चों की गोद में ले जाता हुआ दिखाई दिया. पता करने पर पता चला कि यह शख्स मेडिकल कॉलेज का स्टाफ नहीं है.
बच्चा चोरी होने की घटना से मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया. मेडिकल कॉलेज के प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं और पुलिस से शिकायत की है.
इससे पहले मथुरा रेलवे स्टेशन पर सो रही एक महिला की गोद से चुराया गया बच्चा सोमवार को फिरोजाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला पार्षद विनीता अग्रवाल के घर से बरामद हुआ था. पुलिस अधिकारी ने बताया था कि यह बच्चा पार्षद ने कथित तौर पर हाथरस के बच्चा चोर गिरोह संचालक दंपति से एक लाख 80 हजार रुपये में खरीदा था.
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया था कि गत 24 अगस्त को तड़के साढ़े चार बजे मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म पर सो रही एक महिला के पास से चुराया गया सात माह का बच्चा आज फिरोजाबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 51 की महिला पार्षद विनीता के घर से बरामद हुआ है. इस बच्चे को विनीता ने 1.80 लाख में खरीदा था.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









