
मथुरा: मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराई गई किशोरी, मौसी ने 60 हजार में बेचा था
ABP News
मथुरा पुलिस ने एक किशोरी को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है. किशोरी बिहार की रहने वाली है.
Mathura Crime News: पुलिस ने मथुरा में मानव तस्करों के चंगुल से एक किशोरी को मुक्त कराया है. किशोरी अपने रिश्तेदारों द्वारा कथित रूप से वेश्यावृत्ति में धकेली गई थी. बिहार की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की को मथुरा से मुक्त कराया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित बिहार के गोपालगंज की रहने वाली है और उसे मथुरा में एक अधेड़ व्यक्ति को उसके रिश्तेदारों ने बेच दिया था. चाइल्डलाइन हेल्पलाइन के मथुरा जिला प्रभारी नरेंद्र परिहार ने बताया, ‘‘हाल में उसकी बुआ और मौसी ने उसे मथुरा में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को 60,000 रुपये में बेच दिया था.’’More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












