
मणिपुर में हालात बेकाबू, कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर किया RPG अटैक, पुलिस के 4 कमांडो घायल
AajTak
रात करीब 11:40 बजे संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर आरपीजी हमला कर दिया. इसके बाद उग्रवादियों ने मोरेह में तैनात पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई. इससे पहले दिन में पुलिस और उग्रवादियों के बीच 400 से ज्यादा राउंड फायर हुए थे.
मणिपुर में अभी पूरी तरह से शांति स्थापित नहीं हुई है. मणिपुर के मोरेह में पुलिस और सशस्त्र उग्रवादियों के बीच बढ़ते टकराव से हालात गरमा गए हैं. उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर आधी रात को रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) अटैक किया. इस हमले में पुलिस के 4 कमांडो घायल हो गए. आरपीजी अटैक से पहले 30 दिसंबर को दिन में भी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया था. इस दौरान एक पुलिसकर्मी के पैर में चोट आई थी.आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए IED का इस्तेमाल किया है.
रात करीब 11:40 बजे संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर आरपीजी हमला कर दिया. इसके बाद उग्रवादियों ने मोरेह में तैनात पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई. बताया जा रहा है कि रातभर दोनों ओर से फायरिंग होती रही.
हमलावरों ने विशेष रूप से स्पेशल पुलिस कमांडो के आवास वाले बैरक को निशाना बनाया, जिससे 4 अधिकारी घायल हो गए. जो अपने क्वार्टर में आराम कर रहे थे. आरपीजी अटैक इतना घातक था कि पुलिस अधिकारियों को न सिर्फ गंभीर चोटें आई हैं, बल्कि एक पुलिस अधिकारी की सुनने की शक्ति भी खत्म हो गई है.
इससे पहले उग्रवादियों ने शनिवार यानी 30 दिसंबर को असम राइफल्स के मुख्य ठिकाने के पास मोरेह में तैनात विशेष कमांडो को निशाना बनाया था. उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला किया था. इससे पुलिस का एक कमांडो घायल हो गया था.
पुलिस ने कहा कि तेंगनौपाल जिले के मोरेह वार्ड नंबर 9 के चिकिम वेंग में अज्ञात बंदूकधारियों ने मोरेह की कमांडो टीम पर गोलियां चलाईं और बम फेंके. यह घटना तब हुई जब मणिपुर पुलिस कमांडो इलाके में नियमित पैट्रोलिंग कर रहे थे. पुलिस ने कहा कि शुरुआत में दो बम विस्फोट हुए, इसके बाद 350 से 400 राउंड गोलियां चलीं. मोरेह में 2 घरों में भी आग लगा दी गई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कमांडो उस समय घायल हो गया, जब बंदूकधारियों ने पुलिस वाहनों को निशाना बनाया. सुरक्षाबलों की टीम सीमावर्ती शहर मोरेह से की लोकेशन पॉइंट (केएलपी) की ओर जा रही थी. अधिकारियों ने बताया कि घायल कमांडो की पहचान 5 आईआरबी के पोंखालुंग के रूप में की गई है, फिलहाल उनका 5 असम राइफल्स कैंप में इलाज चल रहा है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







