
मणिपुर में सुरक्षाबलों का जॉइंट ऑपरेशन, गोला-बारूद समेत 32 अवैध हथियार जब्त
AajTak
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला द्वारा पूर्वोत्तर राज्य में लूटे गए और अवैध रूप से रखे गए हथियारों को स्वेच्छा से सरेंडर करने के लिए 6 मार्च की समय सीमा जारी करने के कुछ सप्ताह बाद यह बरामदगी हुई है. भल्ला ने सभी समुदायों के लोगों- विशेष रूप से घाटी और पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं से 7 दिन के अंदर निकटतम पुलिस स्टेशन, चौकी या सुरक्षाबलों के शिविर में अवैध हथियार और गोला-बारूद जमा करने का आग्रह किया था.
मणिपुर में जारी अशांति के बीच भारतीय सेना और असम राइफल्स ने 22 मार्च से 25 मार्च तक पांच जिलों में सीक्रेट इन्फॉर्मेशन के आधार पर संयुक्त अभियान चलाकर 32 अवैध हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध संबंधी सामान जब्त किए. ये अभियान मणिपुर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए थे.
किन जिलों में हुई कार्रवाई? ये संयुक्त अभियान कचिंग, इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, सेनापति और बिष्णुपुर जिलों में चलाया गया. सूत्रों ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि बरामद सभी सामान आगे की जांच के लिए मणिपुर पुलिस को सौंप दिए गए हैं.
क्या-क्या बरामद हुआ?
22 मार्च को काकिंग जिले में असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, एक .303 राइफल, एक संशोधित कार्बाइन मशीन गन, 2 सिंगल बैरल राइफल, गोला-बारूद और अतिरिक्त युद्ध संबंधी सामान बरामद किए. सेनापति जिले में चार बोल्ट-एक्शन राइफलें जब्त की गईं. इस बीच इम्फाल ईस्ट में 2 सिंगल-बैरल राइफलें, 2 इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार, गोला-बारूद और अन्य सामान बरामद किए गए.
अगले दिन यानी 23 मार्च को भारतीय सेना ने सेनापति जिले के फैकोट से एक इंसास राइफल, एक .303 राइफल और एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) बरामद की. वहीं, इम्फाल ईस्ट में असम राइफल्स ने एक 2-इंच मोर्टार और एक 0.32 मिमी पिस्तौल बरामद की.
ये ऑपरेशन 24 मार्च को भी जारी रहा. इम्फाल ईस्ट में सेना के जवानों ने एक .22 राइफल, एक 12-बोर डबल-बैरल राइफल, चार 51 मिमी मोर्टार और एक 9 मिमी पिस्तौल बरामद की. वहीं, बिष्णुपुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक एके-47, एक 12-बोर राइफल, एक .303 राइफल, एक डबल-बैरल राइफल, एक संशोधित राइफल और 2 इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार जब्त किए.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








