
मणिपुर में लागू हो NRC, विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव, अवैध डेरा डालने वालों को बाहर करने की मांग
AajTak
मणिपुर विधानसभा ने एक बार फिर प्रस्ताव पारित कर राज्य में एनआरसी लागू करने की मांग की है. 2022 में भी विधानसभा से एक प्रस्ताव पास किया गया था और बताया गया था कि राज्य की आबादी कैसे तेजी से बढ़ रही है. म्यांमार में तख्तापलट के बाद कथित रूप से हालात और बिगड़े हैं.
मणिपुर विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित कर एक बार फिर केंद्र सरकार से राज्य में एनआरसी लागू करने की मांग की है. राज्य विधानसभा ने 2022 में भी इस तरह का प्रस्ताव पास किया था. राज्य सरकार का कहना है कि पहाड़ी इलाके में बेतहाशा आबादी बढ़ रही है. घाटियों की आबादी भी तेजी से बढ़ी है, और इसलिए राज्य में एनआरसी का लागू करना जरूरी है.
मणिपुर सरकार ने 2022 के अपने प्रस्ताव में दावा किया था कि राज्य में 1971 और 2001 के बीच जनसंख्या वृद्धि दर 153 फीसदी से ज्यादा रही थी, जबकि 2001 से 2011 के बीच वृद्धि दर करीब 251 फीसदी रही थी. जनता दल यूनाइटेड के विधायक केएच जॉयकिशन के पिछले प्रस्ताव के मुताबिक, घाटियों में 1971-2001 के बीच जनसंख्या वृद्धि दर करीब 95 फीसदी और 2001-2011 के बीच 125 फीसदी दर्ज की गई.
ये भी पढ़ें: हिंसा प्रभावित 6 जिलों के DM ने जारी किया आदेश, शांति बहाली में असम राइफल्स से मांगी मदद
म्यांमार से अवैध रूप से घुसपैठ कर रहे लोग
मणिपुर भारत का एक सीमाई राज्य है और इसकी सीमा म्यांमार से लगती है. कहा जाता है कि पड़ोस के देश से आए दिन घुसपैठ होता है. हाल के वर्षों में कथित रूप से इसमें इजाफा भी देखा गया है. ऐसी कई खबरें भी सामने आई हैं कि लोग म्यांमार के सैन्य शासन का दंश झेलकर मणिपुर में घुसपैठ कर रहे हैं. म्यांमार में तख्तापलट के बाद पड़ोस के कई सैनिक और आम लोग अपनी जान बचाकर भारत के मणिपुर में प्रवेश कर गए थे.
अवैध रूप से रहने वाले लोगों की होगी पहचान

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









