
मणिपुर में म्यांमार के रास्ते दाखिल हुए 900 ट्रेंड कुकी उग्रवादी, खुफिया एजेंसियों का अलर्ट, मैतई गांवों को बना सकते हैं निशाना
AajTak
जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर को ये उग्रवादी मैतई समूह वाले गांवों पर हमला करने की योजना बना रहे हैं. यह खुफिया जानकारी मणिपुर के थौबल जिले के शीर्ष अधिकारी द्वारा दी गई है.
मणिपुर में पिछले 16 महीनों से हिंसा जारी है. इसी बीच एक इनपुट ने राज्य में सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता बढ़ा दी है. खुफिया जानकारी के अनुसार, 900 से अधिक कुकी उग्रवादी जो ड्रोन-आधारित बम, प्रोजेक्टाइल, मिसाइल और जंगल में युद्ध लड़ने में ट्रेंड हैं उन्होंने म्यांमार के रास्ते मणिपुर में एंट्री कर ली है.
30-30 के समूहों में बंटे हैं उग्रवादी
सूत्रों के अनुसार, ये उग्रवादी 30 सदस्यों के समूहों में बंटे हुए हैं और राज्य के चारों ओर फैले हुए हैं. जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर को ये उग्रवादी मैतई समूह वाले गांवों पर हमला करने की योजना बना रहे हैं. यह खुफिया जानकारी मणिपुर के थौबल जिले के शीर्ष अधिकारी द्वारा दी गई है.
मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने आज इंफाल में इस खुफिया रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए कहा, 'इस रिपोर्ट को गंभीरता से लिया जा रहा है और इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं.'
ताजा हिंसा ने सभी को चौंकाया
बता दें कि मणिपुर में करीब 16 महीने से हिंसा जारी है. लेकिन सितंबर की शुरुआत में हुई ताजा हिंसा ने सभी को चौंका दिया है. इस हमले में ड्रोन, मिसाइलों और खतरनाक आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था. कुकी और मैतेई समुदाय की लड़ाई में अब तक 226 लोगों की जान चली गई है. सैकड़ों घायल हुए हैं और हजारों संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








