
मणिपुर में एक अक्टूबर से करीब 16 जगहों पर हुई हिंसा, अब नागा प्रभाव वाले इलाकों में भी तनाव
AajTak
सबसे बड़ी संख्या में लोग 11 नवंबर को मारे गए, जब हमार समुदाय के मिलिटेंट्स ने जिरीबाम के जाकुरधोर और बोरोबेकरा पुलिस थानों के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के पोस्टों पर हमला किया. इसके जवाब में 10 मिलिटेंट्स मारे गए.
मणिपुर में एक बार फिर स्थिति नियंत्रण के बाहर जा रही है. ताजा हिंसा में विधायकों और मंत्रियों के घरों को निशाना बनाया गया है. स्थिति पर कंट्रोल के लिए सरकार ने करीब 5,000 अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया है. 7 नवंबर को जिरीबाम जिले के जैरावन गांव में हमार समुदाय की एक महिला की हत्या हुई थी. इसके बाद हिंसा भड़क उठी थी.
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, 1 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच कम से कम 16 अलग-अलग हिंसा की घटनाओं में हत्याएं, आगजनी और जिरीबाम जिले में भारी गोलीबारी के साथ मुठभेड़ें हुईं हैं. जिरीबाम में ही 7 नवंबर से 18 नवंबर के बीच कम से कम 20 लोग मारे गए.
इस अवधि के दौरान हिंसा मुख्य रूप से जिरीबाम और मैती-बहुल घाटी क्षेत्रों में केंद्रित रही.
11 नवंबर को हुआ सबसे बड़ा बवाल
सबसे बड़ी संख्या में लोग 11 नवंबर को मारे गए, जब हमार समुदाय के मिलिटेंट्स ने जिरीबाम के जाकुरधोर और बोरोबेकरा पुलिस थानों के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के पोस्टों पर हमला किया. इसके जवाब में 10 मिलिटेंट्स मारे गए. इस हमले के दौरान मिलिटेंट्स ने कई दुकानों और घरों को आग के हवाले कर दिया, जिससे दो नागरिकों की मौत हो गई.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







