
मणिपुर की कानून-व्यवस्था खतरे में, बाजार कम्युनिटी ने 24 घंटे का बंद बुलाया
AajTak
इंफाल में हालात अब भी ठीक नहीं हैं. ख्वायरमबंद बाजार में 24 घंटे का पूर्ण बंद घोषित करने के बाद कानून व्यवस्था का हाल ठीक नहीं है. सोमवार आधी रात से मंगलवार आधी रात तक प्रभावी बंद ने व्यावसायिक गतिविधियों को ठप कर दिया है. इससे चल रहा संघर्ष और बढ़ गया है.
इंफाल में हालात अब भी ठीक नहीं हैं. ख्वायरमबंद बाजार में 24 घंटे का पूर्ण बंद घोषित करने के बाद कानून व्यवस्था जर्जर हो चुकी है. सोमवार आधी रात से मंगलवार आधी रात तक प्रभावी बंद ने व्यावसायिक गतिविधियों को ठप कर दिया है. इससे चल रहा संघर्ष और बढ़ गया है. सोमवार की सुबह से ही दुकानें बंद रहीं और आमतौर पर हलचल वाले थंगल बाजार और एमजी एवेन्यू, जो पूरे राज्य के लिए स्टॉक की आपूर्ति करते हैं बंद रहे.
पाओना बाजार मस्जिद रोड, जो आमतौर पर सुबह के समय गुलजार रहता है वह भी बेहद शांत रहा. थंगल बाजार के अलु गली में खुदरा बाजार अपने जीवंत माहौल के लिए जाना जाता है, सभी बंद रहे. बाजार मालिकों ने हालिया हिंसक घटनाओं का जिक्र करते हुए सर्वसम्मति से बाजार बंद का निर्णय लिया.
इन हमलों के जवाब में मणिपुर पुलिस ने 13 मई को कई गिरफ्तारियां कीं. रात के हमलों में शामिल होने पर पांच नाबालिगों सहित सात व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया था. सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचाने गए संदिग्धों में कोंगबा माखा नंदीबाम, इम्फाल पूर्व के 19 वर्षीय खुमुकचम ब्रेनी सिंह और इम्फाल पश्चिम के कीशमपत थोकचोम लीकाई के 22 वर्षीय आरके रोनीश सिंह शामिल हैं. नाबालिगों को कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों (सीसीएल) के रूप में हिरासत में लिया गया था.
स्थानीय विधायक खुमुकचम जॉयकिसन ने आगे ऐसी घटना न हो इससे बचने का आग्रह किया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि बाजार निवासियों को परेशान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









