
मंदिर की सीढ़ियों से उतर रहा था 25 साल का युवक, अचानक गिरा और हो गई मौत, हार्ट अटैक की आशंका!
AajTak
महाराष्ट्र के पालघर (Palghar) में दर्शन के बाद लौटते समय 25 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दर्शन करने के बाद युवक सीढ़ियों से उतर रहा था, तभी वह अचानक गिर पड़ा. परिजन इसे हार्ट अटैक की आशंका जता रहे हैं, जबकि डॉक्टरों का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा.
महाराष्ट्र के पालघर जिले (Palghar) में 25 वर्षीय युवक की गिरने के बाद अचानक मौत हो गई. युवक दर्शन करने के बाद लौट रहा था, तभी वह सीढ़ियों पर गिर पड़ा. परिजनों का कहना है कि हार्ट अटैक से मौत हो सकती है. वहीं डॉक्टरों का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना महाराष्ट्र के पालघर के तलासरी की है. यहां 25 वर्षीय मिलन डोंबरे मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे. मिलन डोंबरे अपने परिवार के साथ महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे थे. मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 900 सीढ़ियां चढ़नी पड़ीं. दर्शन के बाद जब वह वापस सीढ़ियों से उतर रहे थे, तो अचानक गिर पड़े. इसके बाद परिजनों ने तुरंत उन्हें पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में अचानक यात्री को आया हार्ट अटैक, डॉक्टर ने आसमान में ही बचा दी जान
मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि मिलन की मौत हार्ट अटैक के कारण मौत हो सकती है. हालांकि, कासा ग्रामीण अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमंत बेहरे ने कहा कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. मिलन की अचानक मौत के बाद परिजनों में शोक व्याप्त हो गया.
महालक्ष्मी मंदिर तलासरी में स्थित है और यह क्षेत्र प्रमुख धार्मिक स्थल है. इस मंदिर में मंगलवार, शुक्रवार और सप्ताहांत पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है. दर्शन करने के लिए भक्तों को 900 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. मिलन डोंबरे को परिजनों को गहरा सदमा लगा है. स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










