मंत्रियों को मनाने के लिए CM Yogi ने घर बुलाया
AajTak
योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री दिनेश खटीक की 'नाराजगी' दूर होती दिख रही है. नाराज होकर खटीक ने अपना इस्तीफा सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेज दिया था. खटीक की नाराजगी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से नहीं, अधिकारियों से है मीडिया को संकेतों में साफ कर दिया है कि वे इस्तीफा नहीं दे रहे हैं. एक दिन पहले उनकी जो चिट्ठी सामने आई थी, उसमें साफ लिखा था कि वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं. ऐसे में अचानक ऐसा क्या हो गया कि खटीक ने अपना मन बदल दिया? इसका सीधा जवाब है कि खटीक अपना विरोध जिस स्तर पर दर्ज कराना चाहते थे, उन्होंने करा दिया. अब वे सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी कर रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










