
मंडी में फ्लैश फ्लड से हड़कंप, रात 2 बजे उफनाया नाला, घरों और दुकानों में घुसा पानी
AajTak
जानकारी के अनुसार, अचानक आई इस बाढ़ से सिलबुधानी इलाका प्रभावित हुआ है. रात करीब 2 बजे नाले का पानी उफान पर आ गया और आसपास की दुकानों में घुस गया. हालांकि, जिला आपदा केंद्र मंडी के अनुसार इस घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है.
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से बड़ी खबर सामने आई है. द्रंग विधानसभा क्षेत्र की अति दुर्गम चौहार घाटी में बीती रात फ्लैश फ्लड की घटना हुई. जानकारी के अनुसार, अचानक आई इस बाढ़ से सिलबुधानी इलाका प्रभावित हुआ है.
रात करीब 2 बजे नाले का पानी उफान पर आ गया और आसपास की दुकानों में घुस गया. हालांकि, जिला आपदा केंद्र मंडी के अनुसार इस घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है.
बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
उधर, सोमवार को हुई भारी बारिश ने पूरे हिमाचल प्रदेश में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन की घटनाएं हुईं, जिससे 389 सड़कें, जिनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं, यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गई हैं. कई इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है. राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.
भूस्खलन से बंद हुए रास्ते
शिमला-मंडी रोड तत्तापानी (सुन्नी) के पास सतलुज नदी किनारे हुए भूस्खलन के कारण बंद पड़ा है. यहां सड़क की चौड़ाई सिर्फ 1.5 मीटर रह गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही बेहद खतरनाक हो गई है. थली ब्रिज का वैकल्पिक मार्ग भी बंद हो चुका है, जिससे करसोग का शिमला से संपर्क कट गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








