
मंगेतर के साथ वाटर पार्क गई थी महिला, राइड के दौरान टूटा झूला, नीचे गिरने से हुई मौत
AajTak
प्रियंका के भाई मोहित ने आरोप लगाया कि वाटर पार्क में सुरक्षा इंतजाम नहीं थे. प्रियंका के गिरने के बाद उसे देरी से अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके चलते उसकी मौत हुई है. मोहित ने आरोप लगाया कि प्रियंका की मौत के बाद वाटर पार्क के एक हिस्से को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है, जिसमें रोलर कोस्टर भी है.
साउथ वेस्ट दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में वाटर पार्क में रोलर कोस्टर पर राइड के दौरान झूला टूटने की वजह से एक महिला की मौत हो गई. यह हादसा 3 अप्रैल की शाम का है. महिला अपने होने वाली पति के साथ वाटर पार्क में घूमने के लिए आई थी जहां वह झूले की राइड लेते समय हादसे का शिकार हो गई.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. कापसहेड़ा थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मंगेतर के साथ वाटर पार्क गई थी प्रियंका पुलिस के मुताबिक, 24 साल की प्रियंका अपने परिवार के साथ चाणक्यपुरी के विनय मार्ग पर सी-2 165 में रहती थीं. प्रियंका एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर थीं. प्रियंका के भाई मोहित ने बताया कि फरवरी 2025 में प्रियंका की शादी नजफगढ़ में रहने वाले निखिल से तय हुई थी. 3 अप्रैल की दोपहर निखिल का फोन प्रियंका को आया और दोनों ने वाटर पार्क जाने का प्रोग्राम तय किया.
एम्यूजमेंट पार्क में टूटा झूला
दोनों दोपहर करीब 1 बजे कापसहेड़ा बार्डर पास के मौजूद फन एंड फूड विलेज पहुंचे, जहां दोनों ने करीब 6 बजे तक वाटर राइड ली और उसके बाद दूसरी राइड के लिए एम्यूजमेंट पार्क की ओर गए. वहां पर दोनों रोलर कोस्टर पर राइड के पहुंचे. राइड के दौरान जब झूला ऊपर पहुंचा तो उसका स्टैंड टूट गया और प्रियंका सीधे नीचे आ गिरी.
नीचे गिरने के चलते प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. निखिल ने प्रियंका के परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी. कापसहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निखिल के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








