
'मंगलुरु ब्लास्ट के आरोपी को बिना जांच के आतंकी घोषित कर दिया', डीके शिवकुमार ने BJP पर वोट बैंक की राजनीति का लगाया आरोप
AajTak
Mangaluru Bomb Blast Case: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने मंगलुरु कुकर ब्लास्ट में हो रही जांच पर कई सवाल खड़े किए हैं. इस मामले में बसवराज बोम्मई सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए इस घटना का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिना जांच के ही आरोपी को आतंकी घोषित कर दिया गया है.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने गुरुवार को मंगलुरु कुकर बम ब्लास्ट मामले में चल रही जांच पर सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच किए बिना ही घटना में शामिल आरोपी को आतंकवादी बता दिया गया. उन्होंने कहा कि पिछले महीने मंगलुरु में एक ऑटोरिक्शा में हुआ कुकर बम ब्लास्ट एक चूक भी हो सकती है. एनआईए इस मामले की जांच कर रही है.
डीके शिवकुमार ने कहा पूछा- ये आतंकवादी कौन हैं? क्या कार्रवाई की गई है? बिना जांच के वे किसी को आतंकवादी कैसे कह सकते हैं? अगर वे विस्तार से जाते तो हमें पता चल जाता. क्या यह मुंबई, दिल्ली, पुलवामा जैसी आतंकी घटना थी? कांग्रेस नेता ने कहा कि हो सकता है यह किसी की गलती हो, लेकिन इसे अलग तरह से पेश किया जा रहा है.
कार्नाटक कांग्रेस चीफ ने बीजेपी पर वोट बैंक के लिए इस घटना का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा- वे वोट आकर्षित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. यह सिर्फ उनकी वोट बटोरने की रणनीति है. ऐसा प्रयोग कभी किसी ने नहीं किया था और यह देश के इतिहास का अपमान है.
अपने बयान पर माफी मांगें शिवकुमार
वहीं बीजेपी ने कांग्रेस नेता के इस बयान पर पलटवार किया. बीजेपी प्रवक्ता एस प्रकाश ने कहा कि डीके शिवकुमार को अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा- आतंकवादी कौन है यह पुलिस जांच के बाद तय करेगी. इतने साल मंत्री रहने के बाद अगर डीके शिवकुमार को बुनियादी जानकारी नहीं है तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.
उन्होंने आगे कहा कि आतंकी गतिविधियों के आरोपियों के समर्थन में आना बेहद खतरनाक है. वह कर्नाटक के लोगों के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं. उन्हें अपनी लापरवाह टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







