
मंकीपॉक्स ने इस देश में बढ़ाई टेंशन, पहली बार बच्चे भी आए चपेट में
AajTak
मंकीपॉक्स अब चिंता का सबब बनता जा रहा है. अमेरिका में अभी तक वयस्क ही इस बीमारी की चपेट में आ रहे थे, लेकिन अब बच्चों में भी मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं. हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बच्चों का इलाज किया जा रहा है. आशंका है कि बच्चों में संक्रमण किसी संक्रमित के संपर्क में आने की वजह से हुआ है.
देश-विदेश में मंकीपॉक्स तेजी से फैला रहा है. अब इस संक्रमण की चपेट में वयस्क ही नहीं, बच्चे भी आ रहे हैं. अमेरिका में पहली बार बच्चों में मंकीपॉक्स के संक्रमण पाए गए हैं. अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कैलिफोर्निया में एक बच्चे और एक नवजात शिशु में मंकीपॉक्स के लक्षण मिले हैं.
अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि देश में पहली बार बच्चों में मंकीपॉक्स का वायरस मिला है. इससे पहले वयस्कों में ही मंकीपॉक्स का लक्षण मिला था. वहीं CDC ने कहा कि दो मामले मिले हैं, जो कि एक-दूसरे से कनेक्टेडट नहीं है. दोनों बच्चे फिलहाल ठीक है, उनका इलाज किया जा रहा है.
एजेंसी के मुताबिक CDC ने कहा कि मंकीपॉक्स एक-दूसके के संपर्क में आने से फैल रहा है. इस साल अब तक 60 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स के 14,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और अफ्रीका में 5 मौतें हो चुकी हैं.
सीडीसी के डॉ. जेनिफर मैकक्विस्टन ने कहा कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि मंकीपॉक्स अब बच्चों को भी शिकार बना रहा है. अभी तक कहा जा रहा था कि मंकीपॉक्स के प्रसार में यौन संबंधों बड़ी वजह थी, लेकिन अब यह तेजी से बच्चों में भी फैलने लगा है. उन्होंने बताया कि अमेरिका में अभी तक 2,891 मंकीपॉक्स के मरीज सामने आए हैं, इसमें से 99% पुरुषों में मंकीपॉक्स संक्रमण मिला है. जबकि कुछ महिलाएं और कुछ ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं.
व्हाइट हाउस के कोविड कॉर्डिनेटर डॉ. आशीष झा ने कहा कि सरकार ने मंकीपॉक्स वैक्सीन की 300,000 वैक्सीन वितरित की गई हैं. जबकि डेनमार्क से 786,000 वैक्सीन का शिपमेंट लाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क शहर में आधी से अधिक योग्य आबादी और वाशिंगटन डीसी में 70% से अधिक योग्य आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लगाने के लिए पर्याप्त खुराक हैं.
ये भी देखें

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








