
भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम योगी का एक्शन, ट्रेड टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर को किया निलंबित
AajTak
उत्तर प्रदेश की सत्ता दोबारा मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों पर लगातार एक्शन ले रहे हैं. बुधवार को सीएम योगी ने ट्रेड टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर को निलंबित कर दिया है.
उत्तर प्रदेश की सत्ता दोबारा मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं. अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई के बाद सीएम योगी भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों पर लगाम कस रहे हैं. बुधवार को सीएम योगी ने ट्रेड टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर को निलंबित कर दिया है. असिस्टेंट कमिश्नर बाराबंकी जिले में तैनात था. शासकीय कार्य प्रणाली में ईमानदारी और शुचिता नहीं बरतने के आरोपों में असिस्टेंट कमिश्नर पर यह कार्रवाई की गई है.
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ ने असिस्टेंट कमिश्नर (प्रभारी) वाणिज्य कर, सचल दल, इकाई-बाराबंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं.
बयान में कहा गया है कि अधिकारी के खिलाफ विधिक व्यवस्थाओं का उल्लंघन करते हुए अपनी सुविधानुसार गलत तथ्यों, साक्ष्यों और कूटरचित प्रपत्रों का प्रबंध करने सहित भ्रष्टाचार के अनेक प्रकरण पाए गए हैं.
गाजियाबाद में भी पहले ही ले चुके हैं एक्शन मंगलवार को ऐसी ही एक बड़ी कार्रवाई के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के इंजीनियर को मुख्यमंत्री के आदेश पर सस्पेंड किया गया है. गाजियाबाद में बिना नक्शा पास किए अवैध बिल्डिंगों का निर्माण करवाने का आरोप इंजीनियर पर लगा है.
जीडीए के अवर अभियंता पर हुई कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किए गए बया में कहा गया था कि बिना मानचित्र स्वीकृति के बहुमंजिला इमारतों का अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें जीडीए के अवर अभियंता को निलंबित किया गया है. बता दें कि जीडीए में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आ रही थी. जीडीए में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सीएम योगी सख्त रुख्त अपना रहे है. इसी वजह से यह कार्रवाई की गयी है.
एक्शन मोड में हैं सीएम योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ लेने के बाद तत्काल कार्रवाई करनी शुरू कर दी थी. गाजियाबाद में प्रशासनिक अमले पर यह दूसरी कार्रवाई है. इससे पूर्व गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को भी मुख्यमंत्री निलंबित किया था. एसएसपी पर कानून-व्यवस्था को नहीं संभाल पाने और कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा था. सीएम योगी द्वारा लगातार हो रही कार्रवाई से सरकारी विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है. भ्रष्टाचार को लेकर योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











