
'भ्रष्टाचारी जेल जाएगा, उसकी कुर्सी भी जाएगी...' गिरफ्तार PM-CM को हटाने वाले बिल के समर्थन में PM मोदी क्या-क्या बोले?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गया में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रस्तावित सख्त कानून का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा कि इस कानून के तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री यदि गंभीर आपराधिक आरोपों में 30 दिन से अधिक हिरासत में रहते हैं तो उन्हें पद छोड़ना होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के गया जी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष, खासकर आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर हमला किया.
पीएम मोदी ने केंद्र सरकार के नए प्रस्तावित कानून का भी जिक्र किया जिसके तहत, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री अगर गंभीर आपराधिक आरोपों में 30 दिन से ज्यादा हिरासत में रहते हैं तो पद से हटा दिए जाएंगे. पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई को अंजाम तक अगर पहुंचना है तो कोई भी कार्रवाई के दायरे से बाहर नहीं होना चाहिए.
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है, मेरा साफ मानना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को अगर अंजाम तक पहुंचाना है तो कोई भी कार्यवाही के दायरे से बाहर नहीं होना चाहिए.
नए प्रस्तावित कानून का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा, 'आज कानून है कि अगर किसी छोटे कर्मचारी को 50 घंटे तक हिरासत में रख दिया तो अपने आप वो सस्पेंड हो जाता है. ड्राइवर हो, प्यून हो या छोटे से छोटा कर्मचारी, उसकी जिंदगी तबाह हो जाती है. लेकिन अगर कोई सीएम है, मंत्री है, कोई प्रधानमंत्री है तो वो जेल में रहकर भी सत्ता का सुख पा सकता है. ये कैसे हो सकता है? हमने कुछ समय पहले ही देखा है कि कैसे जेल से ही फाइलों पर साइन किए जा रहे थे, जेल से ही आदेश जारी किए जा रहे थे. नेताओं का अगर यही रवैया रहेगा तो ऐसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कैसे लड़ाई लड़ी जाएगी?'
यह भी पढ़ें: 'PM हो या CM या कोई मंत्री.... जमानत नहीं मिली तो 31वें दिन छोड़नी होगी कुर्सी', गयाजी से मोदी का सियासी संदेश

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









