
भोपाल में स्कूल बस में ड्राइवर ने किया 3 साल की बच्ची से रेप, रांची में भी 6 साल की मासूम से दरिंदगी
AajTak
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और झारखंड की राजधानी रांची में दो बच्चियां दरिंदगी का शिकार हुई हैं. भोपाल में स्कूल बस के ड्राइवर ने 3 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. हेल्पर ने पूरी वारदात को छुपाने की कोशिश की. वहीं रांची में चॉकलेट का बहाना देकर एक शख्स ने 6 साल की बच्ची के साथ रेप किया.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और झारखंड की राजधानी रांची में दो बच्चियां दरिंदगी का शिकार हुई हैं. भोपाल के एक मशहूर निजी स्कूल के बस ड्राइवर और महिला हेल्पर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि स्कूल बस ड्राइवर ने बस के भीतर 3 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म किया और बस में मौजूद महिला हेल्पर ने मामले को छुपाने की कोशिश की.
घटना भोपाल के प्रतिष्ठित निजी स्कूल की है. बच्ची यहां नर्सरी कक्षा में पढ़ती है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्कूल से जब बच्ची घर आई तो कपड़े बदलते समय बच्ची की मां ने उसके प्राइवेट पार्ट पर निशान देखे, जिसके बाद वह हैरान रह गई. मम्मी ने जब बच्ची से पूछा तो बच्ची ने बताया कि स्कूल बस ड्राइवर बैड टच करते हैं.
इसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो उन्होंने आरोपों से इनकार कर दिया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने पोक्सो और धारा 376 के तहत केस दर्ज कर स्कूल बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं बस में मौजूद महिला हेल्पर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
आरोप है कि महिला हेल्पर को बस में बच्चों की सुरक्षा के लिए ही लगाया गया है लेकिन इसके बावजूद उसने मामले को दबाने का प्रयास किया इसलिए उसे भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है. मामला क्योंकि भोपाल के एक प्रतिष्ठित स्कूल से जुड़ा हुआ है इसलिए इस मामले पर सरकार की नजर है.
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'घटना के दोनों आरोपियों बस ड्राइवर हनुमंत और महिला हेल्पर उर्मिला की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने भी लीपापोती की कोशिश की है इसीलिए उनको भी जांच और पूछताछ में लिया जाएगा. दोषी होने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.'
चॉकलेट के बहाने 6 साल की बच्ची से रेप

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







