
भोपाल में सीएम हाउस की सुरक्षा में चूक, अंदर घुसने की कोशिश करते 6 लड़के पकड़े
AajTak
इस वक्त मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल बना हुआ है. राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले शिवराज सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक बुधवार को चल रही थी. इसी बीच सीएम हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई. यहं 6 लड़के दो बाइक लेकर सीएम हाउस के अंदर घुसने की कोशिश करते पकड़े गए.
भोपाल में बुधवार को सीएम हाउस की सुरक्षा में चूक दर्ज की गई. सीएम हाउस में कैबिनेट बैठक चल रही थी. इसी दौरान 2 बाइक पर सवार 6 लड़के सीएम हाउस में घुसने की कोशिश करते पकड़े गए. पुलिस के मुताबिक, सभी नाबालिग थे. सामने आया है कि लड़के पुलिस चेकिंग देख कर सीएम हाउस की तरफ बचने के लिए घुसे थे. इस दौरान अंदर कैबिनेट मीटिंग चल रही थी. पुलिस ने पूछताछ कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की कार्रवाई की है.
दो बाइक पर सवार थे लड़के बता दें कि इस वक्त मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल बना हुआ है. राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले शिवराज सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक बुधवार को चल रही थी. जिसको लेकर सीएम हाउस पर मंत्रियों का जमावड़ा लग रहा था और काफिले दर काफिले वाहन जुटे हुए थे. इसी बीच सीएम हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई. यहं 6 लड़के दो बाइक लेकर सीएम हाउस के अंदर घुसने की कोशिश करते पकड़े गए. पुलिस ने गेट पर ही सभी छह लड़कों को अपनी हिरासत में ले लिया.
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की कार्रवाई पुलिस ने उन सभी से पूछताछ कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की कार्रवाई की है. सभी किशोरवय लड़के नाबालिग थे इसलिए उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है. पुलिस का तर्क है कि कैबिनेट की बैठक को वजह से सीएम हाउस का बैरियर वाला गेट खुला था. बैरियर वाला गेट खुले रहने की वजह से आसानी से सभी नाबालिग लड़के अंदर घुस गए, लेकिन, आगे बेरिकेडिंग वाला गेट होने की वजह से पकड़े गए.
नाबालिगों के अभिभावकों को भी पुलिस ने बुलाया इस मामले में श्यामला हिल्स पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है. नाबालिगों के अभिभावकों को भी थाने बुलाया गया. हालांकि मामले में कुछ भी अप्रिय निकलकर सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी इस तरह चुनावी माहौल में सीएम आवास में घुसने को चूक के तौर पर देखा जा रहा है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









