
भोपाल बाणगंगा चौराहा हादसे के बाद सख्त एक्शन: बस ड्राइवर-मालिक पर FIR, आरटीओ सस्पेंड
AajTak
Bhopal News: स्कूल बस हादसे के बाद भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया गया है और घायलों को तात्कालिक राहत के रूप में 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर सोमवार को हुई स्कूल बस दुर्घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. इस हादसे में इंटर्न डॉक्टर आयशा खान की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि 6 अन्य लोग घायल हुए थे.
पुलिस ने बस ड्राइवर और मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया गया है और घायलों को तात्कालिक राहत के रूप में 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है.
हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें तेज रफ्तार स्कूल बस रेड सिग्नल पर खड़े वाहनों से टकरा गई, जिसके नीचे आयशा की स्कूटी आ गई थी. हादसे का कारण ढलान पर बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है. जांच में पता चला कि बस की फिटनेस, पंजीकरण, और बीमा वैधता समाप्त हो चुकी थी. बस का फिटनेस पांच महीने पहले और बीमा भी पहले ही समाप्त हो गया था.
कमिश्नर संजीव सिंह ने निलंबन आदेश में लिखा, "परिवहन विभाग के वाहन पोर्टल के रिकॉर्ड के अनुसार, बस की फिटनेस, रजिस्ट्रेशन और बीमा वैधता समाप्त हो चुकी थी. भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा की प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है."
इसके चलते, मध्य प्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत जितेंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और उनका मुख्यालय आयुक्त, भोपाल संभाग नियत किया गया है.
जिला कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने तात्कालिक राहत के रूप में 5 घायलों को रेड क्रॉस से 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ढलान पर सुरक्षा उपाय और भारी वाहनों की गति नियंत्रण की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बस ड्राइवर की तलाश जारी है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







