
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से मांगी 50 लाख की रंगदारी, 2 दिन में नहीं दिया तो जान से मारने की धमकी
AajTak
मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षर सिंह से फोन कॉल के जरिए रंगदारी मांगी गई है. फोन करने वाले ने कहा है कि यदि 2 दिन के अंदर ये रकम नहीं दी गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा. अक्षरा सिंह ने दानापुर थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है.
मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. भोजपुरी की सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा पेड एक्ट्रेस से फोन कॉल पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. शॉकिंग बात ये है कि रंगदारी ना देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है. जानकारी के अनुसार फोन करने वाले ने कहा है कि यदि 2 दिन के अंदर ये रकम नहीं दी गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा.
अक्षरा सिंह ने दर्ज करवाई शिकायत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नेबिहार के दानापुर थाने में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है. उन्होंने अज्ञात लोगों के विरुद्ध दानापुर थाने में लिखित शिकायत दी है. अक्षरा खुद भी दानापुर में ही रहती हैं. उनकी शिकायत के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है और मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि फोन करने वाले ने अक्षरा से रंगदारी मांगने और धमकी देने के साथ-साथ उन्हें गालियां भी दीं.
भोजपुरी की बड़ी एक्ट्रेस हैं अक्षरा सिंह अक्षरा ने 2010 में भोजपुरी स्टार रवि किशन के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' से एक्टिंग डेब्यू किया था. वो भोजपुरी के बड़े एक्टर्स पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्हें भोजपुरी की सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेज में गिना जाता है. भोजपुरी के अलावा अक्षरा ने हिंदी टीवी पर भी काम किया है. वो 2015 में हिंदी टीवी शो 'काला टीका' और 'सर्विस वाली बहू' में काम कर चुकी हैं. अक्षरा ने 'सुर्यपुत्र कर्ण' और 'पोरस' जैसे पीरियड ड्रामा शोज में भी काम किया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








