
भोजन के बाद सरकारी स्कूल की 107 छात्राएं फूड पॉइजनिंग की शिकार, अस्पताल में कराया भर्ती
AajTak
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक सरकारी स्कूल की छात्राएं फूड पॉइजनिंग की शिकार हो गईं. इसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ छात्राओं की हालत में जब सुधार नहीं हुआ तो उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है कि छात्राओं की हालत कैसे बिगड़ी.
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के सोडे गांव में आश्रम स्कूल की 107 छात्राओं को फूड पॉइजनिंग हो गई. इसके बाद छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इस मामले की सूचना मिलने के बाद अफसर मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. अफसरों का कहना है कि छात्राओं की तबीयत किस वजह से बिगड़ी, इसकी जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, धानोरा तहसील के सोडे गांव के सरकारी आश्रम स्कूल में 358 छात्राएं पढ़ती हैं. दोपहर के भोजन के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं को स्थानीय धानोरा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया.
अधिकारियों ने बताया कि 107 छात्राएं ग्रामीण अस्पताल धानोरा में भर्ती कराया गया. यहां से 35 गंभीर छात्राओं को गढ़चिरौली जिला अस्पताल भेजा गया. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद आदिवासी विकास विभाग के प्रोजेक्ट ऑफिसर के साथ वरिष्ठ अधिकारी आश्रम स्कूल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली.
12 एंबुलेंस से छात्राओं को पहुंचाया अस्पताल
धानोरा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती छात्राओं की हालत में जब सुधार नहीं हुआ तो उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. इसके बाद छात्राओं के लिए 12 एम्बुलेंस भेजी गईं, जिनसे उन्हें जिला अस्पताल तक लाया गया. फिलहाल छात्राओं की तबीयत में सुधार होने जानकारी प्रशासन ने दी है. इस पूरे मामले को लेकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छात्राओं को फूड पॉइजनिंग किस वजह से हुई, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








