
भैया प्लीज, किडनैप मत करना...चॉकलेट में कुछ मिलाया तो नहीं? छोटी बच्ची का वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो मासूम बच्चों की मुस्कान से शुरू होता है, लेकिन कुछ ही पलों में वह मुस्कान डर में बदल जाती है. बच्ची का डर यह बताने के लिए काफी है कि यह वीडियो सिर्फ गरीबी नहीं, बल्कि बच्चों की असुरक्षा और छिने हुए बचपन की कहानी है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कचरा उठाने वाली एक छोटी ट्रॉली में कुछ मासूम बच्चियां बैठी हैं. उनके कपड़े, उनका माहौल और उनकी हालत साफ बताती है कि जिंदगी ने उन्हें बहुत पहले ही बड़ा कर दिया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सामने एक व्यक्ति खड़ा है, जिसके हाथ में चॉकलेट है. वह प्यार से बच्चों की ओर हाथ बढ़ाता है और उन्हें चॉकलेट देने की कोशिश करता है. शुरुआत में बच्चे खुशी-खुशी अपने छोटे हाथ आगे बढ़ाते हैं. उनके चेहरों पर चमक आ जाती है, क्योंकि उनके लिए यह चॉकलेट कोई साधारण चीज नहीं, बल्कि खुशी का एक बड़ा पल है.
'चॉकलेट में कुछ मिलाया तो नहीं है' लेकिन तभी वीडियो में एक ऐसा मोड़ आता है, जो मुस्कान को डर में बदल देता है. ट्रॉली में खड़ी एक छोटी-सी बच्ची, जो उम्र में बहुत कम लगती है, अचानक सवाल करती है- 'चॉकलेट में कुछ मिलाया तो नहीं है?' यह सवाल सुनते ही दिल ठिठक जाता है. क्योंकि यह सवाल किसी शरारती बच्चे का नहीं, बल्कि किसी डरे हुए अनुभव का लगता है. इसके बाद वही बच्ची और भी घबराई हुई आवाज में कहती है-'कहीं आप हमें चॉकलेट खिलाकर किडनैप तो नहीं करोगे?' यह सुनकर साफ हो जाता है कि यह डर उसने कहीं से सीखा है. यह डर उसे किसी ने सिखाया है या जिंदगी ने मजबूर किया है. फिर वह बच्ची रोते हुए, हाथ जोड़कर लगभग गिड़गिड़ाती हुई कहती है. भैया प्लीज, किडनैप मत करना.'
एक छोटी-सी चॉकलेट और बड़ी खुशी यह पल वीडियो का सबसे भारी और सबसे दर्दनाक हिस्सा होता है. एक छोटी-सी बच्ची, जिसे अभी दुनिया पर भरोसा करना चाहिए था, वह किसी अनजान इंसान से गिरगिरा रही है. इसके जवाब में चॉकलेट देने वाला व्यक्ति तुरंत कहता है- 'नहीं, मैं किडनैप नहीं करूंगा.' वह उसे समझाने की कोशिश करता है, भरोसा दिलाता है. इसके बाद बच्चे चॉकलेट ले लेते हैं और छोटी-सी चीज पाकर खुश हो जाते हैं. उनकी मुस्कान वापस आ जाती है, लेकिन बच्ची के चेहरे पर डर अब भी साफ दिखाई देता है.
मुस्कान से डर तक का सफर वीडियो में साफ देख सकते हैं कि वह बच्ची अंदर से कितनी डरी हुई है. उसकी आंखों में मासूमियत से ज्यादा सतर्कता है, खुशी से ज्यादा डर है. यह वीडियो सिर्फ गरीबी नहीं दिखाता, यह बचपन से छीना गया भरोसा दिखाता है. यह सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर इतनी छोटी उम्र में किसी बच्चे के मन में किडनैप होने का डर कैसे बैठ जाता है? कौन-सी परिस्थितियां एक बच्ची को इतना सचेत और डरा हुआ बना देती हैं?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









